फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   leopard in ocf

ओसीएफ में तेंदुए ने दी फिर दस्तक, सीसीटीवी में कैद

Sun, 01 Mar 2020 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 02:34 AM IST
विज्ञापन
leopard in ocf
शाहजहांपुर। कैंट एरिया में एक बार फिर तेंदुआ ने दस्तक दी है। इस बार तेंदुआ की मौजूदगी आर्डिनेंस क्लोदिंग फैक्टरी में बताई गई है। फैक्टरी के सीसीटीवी में तेंदुआ कैद होने के बाद लोग दहशत में आ गए। प्रबंधन ने इसे गंभीरता से लेते हुए फैक्टरी में अवकाश घोषित कर दिया है। वहीं, वन विभाग ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए लेजर कैमरे और पिंजरे लगाए हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह फैक्टरी के अंदर कर्मचारी काम करने में लगे हुए थे। इसी बीच एक कर्मचारी की नजर सेना के लिए बनने वाले कंबल यार्ड की तरफ गई तो उसे चहलकदमी करते हुए तेंदुआ दिखाई दे गया। ऊंचाई से उसने मोबाइल से कैमरे में तेंदुआ की फोटो खींची और फिर हल्ला मचा दिया। इससे फैक्टरी में काम कर रहे कर्मचारी दहशत में आ गए। जिधर तेंदुआ दिखाई देने की बात कही जा रही थी, लोगों ने दूर तक देखा लेकिन तेंदुआ दिखाई नहीं दिया। इसके बाद मामले की जानकारी फैक्टरी के महाप्रबंधक एके शुक्ला को दी गई। उन्होंने भी कर्मचारियों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए तेंदुआ की मौजूदगी वाले एरिया की तरफ जाने से मना कर दिया। सूचना वन विभाग को दी गई तो डीएफओ आदर्श कुमार टीम के साथ फैक्टरी के अंदर पहुंचे। तेंदुआ की तलाश में इधर-उधर काफी छानबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इससे कर्मचारियों और कॉलोनी मेें रहने वाले परिवारों में दहशत का माहौल है। वहीं, फैक्टरी में काम करने पहुंचे कर्मचारियों को तेंदुआ की दहशत की वजह से अंदर नहीं जाने दिया गया। जीएम ने गेट से ही सभी कर्मचारियों को जान जोखिम में न डालने की बात कहकर लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed