फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Leopard entered a house in Chandpur and killed a calf again

Shahjahanpur News: तेंदुए ने चांदपुर में घर में घुसकर फिर मारी बछिया

Fri, 15 Aug 2025 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Leopard entered a house in Chandpur and killed a calf again
खुटार में ओवरब्रिज पर बैठा तेंदुआ। स्रोत वीडियो ग्रैब
चांदपुर। तेंदुए ने वन रेंज खुटार के चांदपुर गांव में घुसकर फिर एक बछिया को मार डाला। ग्रामीणों के शोरगुल करने पर तेंदुआ बछिया के शव को छोड़कर भाग गया। पिछले डेढ़ महीने से इलाके में तेंदुए के हमलों का सिलसिला जारी है और वन विभाग तेंदुए को पकड़ने या फिर जंगल में खदेड़ने में नाकाम है। इससे ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन


तेंदुए ने बृहस्पतिवार को चांदपुर गांव में घुसकर सुबह करीब 6 बजे आलोक कुमार त्रिवेदी के दरवाजे पर बंधी बछिया को मार डाला। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ बछिया के शव को छोड़कर भाग गया। सूचना पर वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

तेंदुए के हमले में कोल्हूगाढ़ा, हरिहरपुर, चतुरपुर, बरगदिया, चांदपुर और केसरपुर गांवों में पिछले डेढ़ महीने में 14वें पालतू पशु की जान गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की कार्रवाई नाकाफी है। रात में हमले की सूचना देने पर वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदपुर के मुकेश शुक्ला का कहना है कि तेंदुआ कभी भी किसी ग्रामीण पर हमला कर सकता है। चतुरपुर के अमित कुमार के मुताबिक क्षेत्रवासी रातभर पहरा दे रहे हैं, लेकिन वन विभाग प्रभावी कदम नहीं उठा रहा। बरगदिया के पवन कुमार ने कहा कि एक हफ्ते में तेंदुआ नहीं पकड़ा गया तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
--
हाईवे के ओवरब्रिज पर तेंदुए ने जमाया डेरा
खुटार। बुधवार रात हाईवे के ओवरब्रिज पर तेंदुआ बैठा देख वाहन चालक ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। ओवरब्रिज अभी निर्माणाधीन है। आवागमन शुरू होने पर तेंदुए से बाइक आदि से निकलने वालों को खतरा हो सकता था।

खुटार के पूरनपुर- मैलानी रोड के बीच बन रहे ओवरब्रिज के पास से रात लगभग नौ बजे निकले लोगों ने वहां एक तेंदुआ बैठा देखा। तेंदुआ ओवरब्रिज पर किनारे तक आने के बाद वापस ओवरब्रिज की ओर जा रहा था। इस पर वाहन चालकों ने तेंदुए का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। काफी देर तक तेंदुआ ओवरब्रिज पर बैठा रहा। खास बात यह है कि ओवरब्रिज से कुछ ही दूर बने घरों में लोग रहते हैं, ऐसे में आबादी के पास तक तेंदुए के पहुंचने से लोगों की जान को खतरा हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed