फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Led by chairman The blockade

चेयरमैन के नेतृत्व में  किया चक्का जाम

Sun, 07 Aug 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां।
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां। Updated Sun, 07 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Led by chairman The blockade
नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला
- गरीबों के नाम पात्र गृहस्थों की सूची में शामिल नहीं होने से रोष
विज्ञापन

- चेयरमैन और सदस्यों ने भीड़ के साथ बंद कराईं कोटे की दुकानें
- शाहजहांपुर, निगोही, खुटार, बंडा और तहसील रोड पर वाहनों की लाइन लगीं

 नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को नगर के तमाम लोगों ने पुवायां के राजीव चौक पर जाम लगा दिया। इस दौरान प्रशासन और पूर्ति विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
नगर के कई मोहल्लों में रहने वाले गरीब परिवारों के नाम पात्र गृहस्थ की सूची में शामिल किए गए थे और उन्हें कोटेदार से राशन आदि भी मिल रहा था। जून और जुलाई में राशन नहीं दिया गया। कोटेदारों ने लोगों को बताया कि उनके पाम पात्र गृहस्थों की सूची से काटे जाने के कारण राशन नहीं मिल सकेगा। इससे आक्रोशित तमाम महिलाओं ने 18 जुलाई को नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता के आवास का घेराव भी किया था। 
विज्ञापन

इसके बाद चेयरमैन ने पूर्ति निरीक्षक को सूची में तत्काल सुधार कराने को कहा था और समस्या का निदान नहीं होने पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी थी। 20 दिन बाद भी स्थिति जस की तस रहने पर तमाम महिलाएं फिर से चेयरमैन के घर पहुंचीं। इसके बाद चेयरमैन शनिवार को कई सदस्यों और तमाम महिलाओं को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। एसडीएम के नहीं मिलने पर सभी लोग पूर्ति कार्यालय पहुंचे, यहां भी कोई अधिकारी, कर्मचारी नहीं मिला। आक्रोशित लोगों ने पूर्ति कार्यालय बंद करा दिया और राजीव चौक पर आकर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान शाहजहांपुर, निगोही, खुटार, बंडा और तहसील रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम के दौरान पालिकाध्यक्ष की डीएम पुष्पा सिंह से फोन पर वार्ता हुई। डीएम ने तीन दिन में सूची में सुधार कराने और पात्र लोगों के नाम सूची में शामिल कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त कर दिया गया। चक्का जाम में शामिल भीड़ ने नगर के सभी कोटेदारों की दुकानें बंद करा दी हैं। चेयरमैन ने कहा कि सूची में सुधार होने के बाद ही दुकानें खुलेगी और पात्रों को राशन मिलेगा। इस दौरान राजेश त्रिवेदी, गौरव त्रिवेदी, गुड्डू शर्मा, पवन पांडे, अमित श्रीवास्तव, रामदास, रजनीश शर्मा सहित तमाम सदस्य मौजूद रहे। 


जांच के बाद सूची में शामिल होंगे नाम
पुवायां। डीएम के निर्देश पर शाहजहांपुर से पहुंची एआरओ श्रद्धा श्रीवास्तव कैमहरिया के लोगों की समस्या सुनने के बाद नगर पालिका कार्यालय पहुंचीं। यहां चेयरमैन और सदस्यों से वार्ता के बाद तय हुआ कि नगर पालिका इस बात का प्रचार कराएगी कि जिन लोगों के नाम पात्र गृहस्थी की सूची से छुटे हैं वह आधार कार्ड, राशन पर्ची, प्रार्थना पत्र लेकर नगर पालिका कार्यालय में जमा कराएं। जांच के बाद पात्रों के नाम सूची में शामिल कर लिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed