{"_id":"69946125a4076a3fe009156f","slug":"lecture-given-to-create-awareness-about-cancer-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-165839-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कैंसर के प्रति जागरूकता लाने के लिए दिया व्याख्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कैंसर के प्रति जागरूकता लाने के लिए दिया व्याख्यान
विज्ञापन
खुदागंज। नवादा दरोबस्त में ठाकुर रोशन सिंह संघटक राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को कैंसर के प्रति जागरूकता लाने के लिए कैंसर डे केयर सोसाइटी के सचिन गुप्ता ने व्याख्यान दिया।
कैंसर के कारण, पहचान और निवारण विषयक व्याख्यान देते हुए उन्होंने बताया कि नियमित दिनचर्या और संतुलित खान-पान को अपनाकर इस रोग से बचा जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को राेजाना समय से अच्छा एवं पौष्टिक नाश्ता लेने के बाद दोपहर का भोजन करने और रात में सीमित आहार लेने का सुझाव दिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनुज सक्सेना ने कैंसर के कारकों का उल्लेख करके उनसे बचने की सलाह दी। जंतु विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. सुरेंद्र गंगवार के संचालन में हुए कार्यक्रम के प्रारंभ में दिलीप सिंह ने बैच लगाकर अतिथियों का स्वागत किया। संवाद