फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   leave the new routes, the problem of roadways buses even on the old ones

Shahjahanpur News: नए रूट तो छोड़िए, यहां तो पुरानों पर भी रोडवेज बसों का संकट

Sat, 11 Mar 2023 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 11 Mar 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
leave the new routes, the problem of roadways buses even on the old ones
शाहजहांपुर के रोडवेज परिसर में खडी बसें । संवाद
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर डिपो में बसों का बेड़ा लगातार कम हो रहा है। मुख्यालय से शासन को भेजे गए दस नई बसों के प्रस्ताव पर मुहर नहीं लग पाई, जबकि परिवहन निगम की पूर्व से संचालित 10 बसें कंडम घोषित कर नीलाम कर दीं गईं। बसों की कमी के चलते पुराने रूटों तक पर रोडवेज बस सेवा बंद हो गई है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न रूटों पर वर्ष 2022 में परिवहन निगम की 111 बसों का संचालन किया जा रहा था। यात्रियों को सुविधाजनक सफर कराने के साथ ही नए रूटों पर संचालन के लिए दस नई बसों का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया था। नई बसों के लिए कई बार रिमाइंडर भी भेजा गया। अधिकारियों को उम्मीद थी कि वर्ष 2023 में बसों की मांग पूरी हो जाएगी। इस प्रत्याशा में जनवरी में 10 बसों को कंडम घोषित कर दिया। लिहाजा बसों की संख्या मात्र 101 रह गई। इसके बाद शासन ने भी मात्र दो बसेंं ही उपलब्ध कराईं। इन्हें लखनऊ रूट पर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में बसों की कमी के चलते नए रूट बनाने के बजाये पुराने रूट की सेवाएं तक बंद करनी पड़ गईं। वर्तमान में शाहजहांपुर से नभीची, बदायूं, खुदागंज आदि के लिए बस सेवाओं को बंद कर दिया गया है। इन रास्तों पर पूर्व में बसें चल रहीं थीं। रूटों पर बसें न होने के कारण यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बदायूं सेवा बंद, पीलीभीत के लिए भी करना पड़ता है इंतजार
-शाहजहांपुर से दातागंज होकर बदायूं जाने वाली बस सेवा को बंद कर दिया गया है। ऐसी स्थिति में यात्रियों को काफी दिक्कतों से दो-चार होना पड़ रहा है। यहां से यात्रियों को बरेली जाकर वहां से बस पकड़ने की सलाह दी जा रही है। इसी तरह पीलीभीत रूट पर भी पर्याप्त बसें न होने के कारण यात्री परेशान रहते हैं।


वर्जन
-कुछ रूट पर बस सेवा प्रभावित है। बदायूं सेवा को रोड बनने के कारण बंद किया गया है। यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों को लोकल मार्गों पर चलाया जाता है। - गौरव त्रिवेदी, डिपो इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed