फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Leave mutual jealousy involved in national service: light

आपसी ईर्ष्या छोड़ राष्ट्र सेवा में जुटें: आलोक

Wed, 23 Dec 2015 11:48 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 23 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Leave mutual jealousy involved in national service: light
समाज को बरगलाकर देश के लिए उत्पन्न किए जा रहे खतरे से बचाव के लिए जरूरी है राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत स्वयंसेवक आपसी ईर्ष्या छोड़ें और पूरे प्राण-प्रण से राष्ट्र सेवा में जुटें। कलयुग में संगठन ही शक्ति है और इसी शक्ति का सदुपयोग होना इस दौर की जरूरत है और मां भारती के लिए गौरव एवं वैभव की बुनियाद है। यह बातें आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक आलोक ने बुधवार को जीएल कनौजिया स्कूल ग्राउंड परिसर में हुए स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण के दौरान बौद्धिक लेते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब भी प्राकृतिक आपदा आई है, आरएसएस के स्वयंसेवकों ने धर्म, जाति आदि के भेदों से ऊपर उठकर मानव सेवा, समाज सेवा और राष्ट्रसेवा में मौैन, लेकिन काफी ठोस योगदान किया है। प्रांत प्रचारक मुनीश ने भी स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। इससे पहले सुबह कड़ाके की ठंड में गणवेश में पूरे शहर से स्वयंसेवक यहां अनुशासित ढंग से जुटे। फिर इनका पथ संचलन हुआ जो स्कूल परिसर से कच्चा कटरा मोड़, घंटाघर, बहादुरगंज और सदर बाजार होते हुए टाउन हाल हाकी ग्राउंड पर संपन्न हुआ। इसमें जिला प्रचारक राजेश, विभाग प्रचारक दिनेश लवानिया, प्रणव मिश्रा, मोहित अग्रवाल, अभिषेक सिंह, अभिनव तिवारी, तारिश शर्मा, राजकमल वाजपेयी, रूपेश वर्मा, रोहित मिश्रा, आकाश तिवारी, ललित श्रीवास्तव, सोनू, कौशल सिंह, प्रसून त्रिवेदी आदि शामिल थे।
विज्ञापन


आईएसआई से जुड़े तत्वों पर कार्रवाई की मांग
शाहजहांपुर (ब्यूरो)। आईएसआई से जुड़े तत्वों पर कड़ी कार्रवाई समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार दोपहर अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल के सदस्यों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला संयोजक आशीष, हरेकृष्ण मिश्र, नितेश पाल, अजय, संतोष सक्सेना आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed