{"_id":"6ad7f8b0e4337c215badcaf43df7113b","slug":"leave-for-a-few-days-damaged-dilapidated-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ दिन के लिए छोड़ दें क्षतिग्रस्त, जीर्ण-शीर्ण घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ दिन के लिए छोड़ दें क्षतिग्रस्त, जीर्ण-शीर्ण घर
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 26 Apr 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
जिले में दो दिन से महसूस किए जा रहे भूकंप के झटकों के मद्देनजर डीएम शुभ्रा सक्सेना ने जन सामान्य की सुरक्षा के लिए रविवार को विस्तृत गाइड लाइन जारी की है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में इस प्रकार के झटके आ सकते हैं। इसलिए क्षतिग्रस्त और अत्यंत पुराने क्षग्रिस्त मकानों में रहने वाले लोग कुछ दिन के लिए आवास बदलकर सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।
डीएम ने कहा कि भूकंप का पूर्वानुमान लगाया जाना संभव नहीं है। इसलिए अफवाहों को नहीं सुनें और न ही अफवाह फैलाई जाए। भूकंप के दौरान फर्श पर लेट जाएं और मजबूत डेस्क अथवा मेज के नीचे छिपकर उसे कसकर पकड़ लें। झटके महसूस होते ही ऐसे मकानों से परिवार सहित बाहर निकल जाएं जो भूकंप रोधी नहीं बने हैं। ऐसे में लिफ्ट का प्रयोग करने से बचें और बिजली की लाइनों, खंभों, मुंडेर, गमले आदि गिरने वाली चीजों से दूरी बनाए रखें। वाहन चलाते समय भूकंप महसूस होते ही रोड के किनारे होकर रुक जाएं।