फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Learn new things young chartered accountant will get success

नई चीजों को सीखे युवा चार्टेट अकाउंटेंट मिलेगी सफलता

Sat, 02 Jul 2022 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Learn new things young chartered accountant will get success
शाहजहांपुर में सीए ड्रे पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए सीए नरेश कुमार। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। देश की प्रगति में चार्टेड अकाउंटेंट की महती भूमिका रहती है। वह देश के आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण स्तंभ माने जाते हैं। उनकी बदौलत भारतीय कंपनियां दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में अपनी जगह बना रही हैं। इन चार्टेड अकाउंटेंट के लिए एक जुलाई का दिन बहुत महत्व रखता है। हर साल एक जुलाई को ही नेशनल चार्टेड अकाउंटेंट डे मनाया जाता है। शुक्रवार को जिले के चार्टेड अकाउंटेंट ने इसका जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्र की प्रगति के लिए पहल करते हुए सभी आवश्यक कदम उठाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जीएसटी व आरओसी का कार्य सीखें युवा, मिलेगी सफलता
जिले के वरिष्ठ सीए संजीव बंसल कहना है कि नए युवा जो चार्टेड अकाउंटेंट बनना चाहते हैं, वह जीएसटी और आरओसी का कार्य सीखे। इसमें बहुत संभावनाएं हैं। बताया कि जीएसटी की प्रैक्टिस बहुत कम लोग करते हैं। जबकि भविष्य में इसका काफी विस्तार होने की संभावना है। कहा कि सरकार के बनाए कानून का पालन कराना सीए का काम है। इसमें वह पूरा सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रसेवा को सर्वोपरि मानकर काम करें, मिलेगी सफलता
सीए निलय शुक्ला ने कहते हैं कि हमारा ध्येय वाक्य या एशु शुपतेश जागृति है। इस पर चलकर हम राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं। बताया कि सीए सरकार की कराधान नीति बनाने में व पालन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वर्तमान समय में सीए सरकार और करदाता के मध्य सेतु का कार्य कर रहे हैं। नए युवाओं को उनका सुझाव है कि राष्ट्रसेवा को सर्वोपरि मानकर कार्य करें, सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट के काम न करने से आती है परेशानी
सीए पवन सहानी बताते हैं कि वर्तमान समय में वेबसाइट के काम न करने की समस्या बहुत आ रही है। इसकी वजह से जीएसटी, इनकम टैक्स रिटर्न भरने आदि में काफी परेशानी होती है। वेबसाइट के सही से काम न कर पाने का कारण इसमें किए गए डेवलपमेंट हैं। इसके अलावा मैनुअल कार्य पूरी तरह से खत्म हो गया है जिससे कार्य को समय से पूरा करने में समस्याएं आती है।

कंपनियां अपनी उत्कृष्टता पर ध्यान केंद्रित करें
सीए नीरज रस्तोगी बताते हैं कि चार्टेड अकाउंटेंट से संबंधित कार्य करने के लिए नई वेबसाइट बनाई गई, जिस पर काम करने में कुछ दिक्कतें आ रही है। धीरे-धीरे इसमें सुधार हो रहा है। हम टैक्सेशन और इनकम टैक्स से संबंधित कार्य करके सरकार का सहयोग करते हैं। बैंक से लोन लेने के लिए जरूरी रिक्वायरमेंट को पूरा कराते हैं। उनका सुझाव है कि कंपनियां अपनी उत्कृष्टता पर ध्यान केंद्रित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed