फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Laxity in the name of security at roadways bus stand and railway station

Shahjahanpur News: रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के नाम पर ढिलाई

Fri, 14 Nov 2025 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Laxity in the name of security at roadways bus stand and railway station
शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आने पर सुरक्षा कर्मी नजर नहीं आए। संवाद
शाहजहांपुर। दिल्ली में हुए बम धमाके की रात दिखी पुलिस की सक्रियता अब कम दिखाई दे रही है। खासतौर पर रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर जांच और चौकसी नजर नहीं आ रही। बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर सुरक्षाकर्मी नदारद मिले। बगैर जांच के यात्री आ-जा रहे थे और भारी भरकम सामान की जांच भी नहीं की जा रही थी।
विज्ञापन

दस नवंबर की शाम को दिल्ली में बम धमाका हुआ था। इसके बाद हाई अलर्ट जारी किया गया। एसपी राजेश द्विवेदी पुलिस बल के साथ खुद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए उतर पड़े। आधी रात तक पुलिस की गाड़ियां सड़कों पर दौड़ती रहीं। इसके बाद अगले दिन ही सुरक्षा व्यवस्था पटरी से उतर गई।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि संवेदनशील स्थानों पर सिविल ड्रेस में खुफिया विभाग और पुलिस सक्रिय है। इसके विपरीत रोडवेज बस स्टैंड के पास दिन में तो पुलिसकर्मी दिखे लेकिन शाम ढलते ही गेट से लेकर अंदर तक पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। यात्री बिना रोकटोक आते-जाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह रेलवे स्टेशन पर सुबह आरपीएफ के दो सिपाही व दरोगा तो प्लेटफॉर्म पर दिखे, लेकिन यात्रियों की तलाशी या सामान की जांच नहीं हुई। शाम को डाउन लाइन पर दरभंगा अमृतसर एक्सप्रेस के आने पर सुरक्षाकर्मी नजर नहीं आए। स्टेशन पर लोग मुख्य गेट के अलावा दूसरे गेटाें से आ-जा रहे थे। प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय में यात्री लेटे थे। उनके पास काफी सामान भी था, लेकिन चेकिंग नहीं की गई।




--
एसपी का दावा : ऑपरेशन तलाश के तहत रखी जा रही नजर
दिल्ली में हुए धमाके के बाद ऑपरेशन तलाश के तहत पुलिस निगरानी कर रही है। जिले में खुफिया एजेंसियां लगाईं गईं हैं। एसपी राजेश द्विवेदी का दावा है कि पुलिस की तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगी हुई। होटल-ढाबा व आश्रय स्थलों पर भी चेकिंग की जा रही है। भीड़ वाले इलाकों व संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग करा रहे हैं। एसपी ने बताया कि चाहे रोडवेज बस स्टैंड हो या रेलवे स्टेशन, सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस टीमें नजर रख रहीं हैं।

शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आने पर सुरक्षा कर्मी नजर नहीं आए। संवाद

शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आने पर सुरक्षा कर्मी नजर नहीं आए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed