{"_id":"86f4b25d5f98c91421526406479ddc78","slug":"lawyer-s-murder-performance-against-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील की हत्या के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकील की हत्या के विरोध में प्रदर्शन
शाहजहांपुर
Updated Mon, 21 Dec 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
यूपी बार काउंसिल के आह्वान पर सेंट्रल बार एसोसिएशन के वकीलों ने आजमगढ़ के अधिवक्ता की हत्या के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद वकीलों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन मुनेंद्रनाथ उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान वकील हड़ताल पर रहने के साथ ही न्यायिक कार्य से भी विरत रहे।
इस मौके पर सेंट्रल बार एसोसिएशन के महासचिव राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि आजमगढ़ के वरिष्ठ अधिवक्ता राजनरायन सिंह की ओर से एक शूटर के विरुद्ध पैरवी करने के फलस्वरूप की गई निर्मम हत्या की हम सभी अधिवक्ता निंदा करते हैं। एडीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि गोरखपुर के अधिवक्ता विजय कुमार श्रीवास्तव, आजमगढ़ के अधिवक्ता मुन्नीलाल यादव, जौनपुर के जीतेंद्र सिंह यादव, प्रतापगढ़ के मुकेश यादव पर इसी प्रकार प्राणघातक हमले व हत्याएं की जा चुकी हैं, जिस पर शासन द्वारा आज तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। इससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। इसके अलावा अधिवक्ताओं के विधि व्यवसाय में बाधक हैं इसे दूर करने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए, मृतक अधिवक्ताओं के हत्या आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके परिवारजन को 50 लाख रुपये एवं घायल अधिवक्ता को 25 लाख रुपये मुआवजा प्रदान किया जावे तथा उनके आश्रितों को सरकारी नौकरी प्रदान की जावे। ज्ञापन देने वालों में राजाराम मिश्र, महेश चंद्र द्विवेदी, रामप्रकाश दीक्षित, गायत्री अवस्थी, एजाज हसन खां, राजेश अवस्थी, संजय मिश्रा, राकेश मिश्रा, सुरेश चंद्र मिश्रा आदि शामिल रहे।