{"_id":"6772f57b6601fdcdb50cd232","slug":"lawyer-climbed-on-water-tank-and-threatened-to-jump-if-illegal-occupation-of-land-was-not-removed-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-134614-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जमीन से अवैध कब्जा नहीं हटाने पर पानी की टंकी पर चढ़ा वकील, कूदने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जमीन से अवैध कब्जा नहीं हटाने पर पानी की टंकी पर चढ़ा वकील, कूदने की धमकी
Tue, 31 Dec 2024 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 31 Dec 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद। वकील की जमीन पर सत्ता पक्ष से जुड़े कुछ लोगों पर अवैध कब्जा कर निर्माण करने का आरोप है। कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित वकील सोमवार को दोपहर में पानी की टंकी पर चढ़ गया और कूदने की धमकी दी। अधिकारियों के तमाम प्रयास के बाद भी देर रात तक वे नीचे नहीं उतरे
वकील शिवेंद्र कटियार द्वारा नीचे फेंके गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पिता श्रीनिवास कटियार के नाम मोहल्ला शास्त्रीनगर में एक बेशकीमती प्लाॅट है, जो नगर पालिका में उनके नाम दर्ज है। इस पर सत्ता पक्ष से जुड़े नगर के पांच लोगों ने पहले भी कब्जा करने का प्रयास किया था, जिसका वाद न्यायालय में विचाराधीन है।
बीते 27 दिसंबर को उसी प्लाॅट पर विपक्षियों द्वारा शुरू किए गए निर्माण कार्य की जानकारी देने पर सिपाही पहुंचे, लेकिन पुलिस के सामने आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। शिवेंद्र के अनुसार गत 28 दिसम्बर को वह इस मामले को लेकर थाना दिवस में गए, लेकिन वहां भी कोई कार्रवाई नहीं हुई और निर्माण कार्य जारी रहा।
विज्ञापन
रविवार की रात उसी प्लाॅट पर खड़ी की गई दीवारों पर लिंटर भी डाल दिया गया। अधिवक्ता के ओवरहेड टैंक पर चढ़ने की जानकारी पाकर प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंच गए। काफी देर बाद वहां पहुंचे तहसीलदार पैगाम हैदर व नायब तहसीलदार सत्येंद्र कटियार ने वकील से नीचे उतरने की अपील की। वकील के नहीं उतरने पर अधिकारी उनके घरवालों से मिले, लेकिन उन्होंने अवैध निर्माण गिराए जाने तक बातचीत करने से इन्कार कर दिया। अधिकारियों ने विवादित जगह का भी मुआयना किया। इधर, वकील ने कहा कि जब तक कब्जा नहीं हटता तब तक वे नीचे नहीं उतरेंगे।

रूबीना।- फोटो : mathura