यूपी बार कौंसिल के सदस्य ने अध्यक्ष को सौंपा चेक
यूपी बार कौंसिल के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को दिवंगत अधिवक्ता रमेश चंद्र शुक्ला की आर्थिक सहायता का एक लाख रुपये का चेक उनकी पत्नी की अनुपस्थिति में सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमोघ चंद्र दीक्षित को दिया।
उन्होंने कहा कि आय से अधिक संपत्ति रखने वाले अधिकारियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध आपराधिक मुकदमा दर्ज किए जाने तथा प्रदेश को भ्रष्टाचार व शोषण से निजात दिलाने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने 27 वर्ष के स्थान पर 30 वर्ष तक के अधिवक्ताओं को स्टाइपेंड की योजना का लाभ देने, अधिवक्ता कल्याण कोष के लिए एडवोकेट वेलफेयर एक्ट में संशोधन कर बजटीय प्रावधान सुनिश्चित किए जाने, प्रदेश में शीघ्र अधिवक्ता पेंशन तथा अग्रिम जमानत प्रावधान लागू किए जाने, उच्च न्यायालय द्वारा किए गए निर्णय के अनुसार प्रदेश में राजस्व न्यायालय के लिए अलग से कैडर गठित करने की मांग की। इस अवसर पर सेंट्रल बार के महासचिव राजीव गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रजेश पांडेय, ब्रजेश चंद्र मिश्र, कमल शुक्ल शील, राजाराम पाल, रामनरेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
अधिवक्ता कल्याण की
योजनाओं की दी जानकारी
पुवायां। बार कौंसिल यूपी के पूर्व चेयरमैन अजय कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को वकीलों के साथ बैठक कर अधिवक्ता कल्याण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बार कौंसिल के प्रयास से पांच लाख रुपये की सामूहिक बीमा योजना प्रदेश में लागू हो गई है और दिवंगत वकीलों के परिवार के लोगों को इसका लाभ मिलने लगा है।
अजय शुक्ला ने कहा कि अधिवक्ता संघ, प्रदेश में प्रभावी लोकपाल की नियुक्ति, भ्रष्ट अधिकारियों के अभियोजन को तत्काल अनुमति प्रदान करने आदि मांगों को लेकर प्रदेश व्यापी जन जागरण अभियान शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। इस दौरान तहसील बार संघ अध्यक्ष ओपी मिश्रा, जयशंकर अवस्थी, सियाराम शुक्ला, विमल श्रीवास्तव, नीरज सिंह, प्रदीप अवस्थी, देवेश गुप्ता, वीरेंद्र यादव, रामलड़ैते श्रीवास, सुभाष शुक्ला, राकेशचंद्र गुप्ता, अरुण सक्सेना आदि वकील मौजूद रहे।