फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Law for all, voice should not come out of the shrine

लाउडस्पीकरः कानून सभी के लिए, धर्मस्थल के बाहर न आए आवाज

Fri, 29 Apr 2022 10:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
Law for all, voice should not come out of the shrine
शाहजहांपुर में शांति समिति की बैठक को संबोधित करते डीएम उमेश प्रताप सिंह साथ में एसपी एस.आनंद। सं - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। आगामी त्योहारों व धर्मस्थलों पर ध्वनि प्रदूषण को लेकर लाउडस्पीकरों की आवाज कम कराने के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में शांति समिति की बैठक हुई। डीएम उमेश प्रताप सिंह और एसपी एस. आनंद ने धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित करते हुए ध्वनि प्रदूषण को लेकर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

डीएम उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि न्यायालय व शासन की मंशा के क्रम में धर्मस्थलों पर लाउडस्पीकर की संख्या कम करते हुए उसकी आवाज धर्मस्थलों तक सीमित रहे, परिसर के बाहर न जाए। उन्होंने कहा कि कोई नई परंपरा नहीं शुरू की जाएगी। किसी भी प्रकार के जुलूस या धार्मिक आयोजन के लिए संबंधित क्षेत्र के एसडीएम से अनुमति लेनी होगी। डीएम ने कहा कि हमें त्योहारों के लिए अच्छा माहौल बनाना है, जिससे सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर शांतिपूर्वक अपने-अपने त्योहारों को मना सकें। बिना अनुमति कोई भी जुलूस, जलसा नहीं होगा।
विज्ञापन

एसपी एस. आनंद ने बताया कि किसी भी धार्मिक स्थल पर नए लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति नहीं है। जो पहले से लाउडस्पीकर लगाए गए। उनकी संख्या कम करते हुए आवाज परिसर के अंदर तक ही सीमित रहेगी। सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सजग रहने एवं अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर अपने क्षेत्र के लोगों को भी सजग रखने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार के नियम-कानून सभी के लिए हैं। एक अच्छे नागरिक होने के नाते सबको इसका पालन करना चाहिए। एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, अपर नगर आयुक्त रश्मि भारती, सीओ सिटी सरवणन टी. आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed