फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   late night meet to voter

देर रात तक चला मान मनौव्वल का दौर

Mon, 14 Feb 2022 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
late night meet to voter
पुवायां। चुनाव प्रचार के दिन तक मतदाताओं की चिरौरी करने वाले नेताओं और समर्थकों ने रविवार देर रात तक गांव के नेताओं, प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने पक्ष में करने को पूरी ताकत झोंक दी। किसी पर रिश्तेदारी का दबाव डाला गया तो किसी से पुराने संबंधों की दुहाई देकर पक्ष में आने की अपील की गई। प्रत्याशियों को कुछ जगह से आशा तो कुछ जगह से निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन

लोकसभा और विधानसभा चुनाव में प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदाताओं को प्रत्याशियों के पक्ष में करने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। कारण है कि इनका गांव में मतदाताओं पर प्रभाव होता है। प्रत्याशियों ने शुक्रवार शाम तक डोर टू डोर संपर्क करने और बड़े नेताओं की सभाएं करवाकर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में दिन रात एक कर रखा था। कोरोना संक्रमण के चलते चुनाव आयोग की पाबंदियों ने प्रत्याशियों को हलकान कर रखा था, रही सही कसर दो बार खराब हुए मौसम ने पूरी कर दी। इस कारण प्रत्याशी कुछ गांवों में नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद साम, दाम, दंड, भेद का खेल शुरू हो गया। गांव के ऐसे नेताओं जो मतदाताओं पर प्रभाव रखते हो और प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए देर रात तक रस्साकशी जारी रही। फोन से संपर्क कर लोगों के गिले शिकवे दूर किए गए और चुनाव में मदद की अपील की गई। जीत के बाद आगे साथ रहने का भरोसा भी दिया गया। प्रत्याशियों को कुछ जगहों से कामयाबी की खबर भी मिली और कुछ जगहों से निराशा भी हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed