फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lat Saheb's procession will be monitored with drones, police is preparing security blueprint

Shahjahanpur News: लाट साहब के जुलूस की ड्रोन से होगी निगरानी, सुरक्षा का खाका तैयार कर रही पुलिस

Mon, 03 Feb 2025 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 03 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Lat Saheb's procession will be monitored with drones, police is preparing security blueprint
शाहजहांपुर। रंगों के पर्व होली पर निकलने वाले लाट साहब के जुलूस को लेकर तैयारियां शुरू हो गई। पीस कमेटी की बैठक के साथ ही सुरक्षा का ताना-बाना बुनना शुरू कर दिया गया है। गत वर्ष अधिकारियों की गाड़ियों को निशाना बनाने के बाद पुलिस ड्रोन से निगरानी करेगी। सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला चौकसी से बड़े लाट साहब और आरसी मिशन के सरायकाइयां से छोटे लाट साहब का जुलूस निकाला जाता है। जुलूस के दौरान टकराव हाेने की आशंका के चलते पुलिस ने जनवरी से ही तैयारी शुरू कर दी थी। थानावार बैठक के साथ ही चौकी स्तर पर मोहल्लेवार बैठकें कर लोगों से सामंजस्य बनाया जा रहा है। गत वर्ष सदर बाजार क्षेत्र में पंखी चौराहा के पास अधिकारियों की गाड़ी के शीशे तोड़ने व कोतवाली में घटना को संज्ञान लेते हुए विशेष तैयारी शुरू की गई। पुलिस ने अपने स्तर के कैमरों को शुरू करा दिया, साथ ही नगर निगम को भी कैमरे लगाने को कहा है। इसके अतिरिक्त जुलूस पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी। ड्रोन के जरिये शांतिभंग करने वालों की वीडियो का स्क्रीनशॉट निकालकर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के पास अपने दो ड्रोन कैमरे हैं। शेष कैमरों को किराये पर भी लिया जा सकता है।
विज्ञापन

----------
सीसीटीवी कैमरे बंद होने की रहती आशंका
-वैसे तो पूरे जुलूस के रूट पर सीसीटीवी कैमरों की निगहबानी रहती है, लेकिन जुलूस के आने पर बिजली कट होने पर कैमरे बंद होने की संभावना रहती है। इसका लाभ हुड़दंगी उठा लेते हैं। वे कैमरे तोड़ने की कोशिश भी करते हैं। उनसे निपटने के लिए ड्रोन कैमरों का सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
पूर्व में हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्रवाई, चिह्नीकरण शुरू
-पिछले वर्ष कुछ लोगों ने अधिकारियों की गाड़ियों को निशाना बनाया था। पंखी चौराहे के आगे अधिकारी की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया था। उस समय पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कराया था। इसी तरह कोतवाली में घटना सामने आई थी। पीस कमेटी की बैठक में अधिकारियों के सामने मामला फिर से उठा तो गणमान्य लोगों ने ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं शांतिभंग करने वाले अन्य लोगों का चिह्नित करना शुरू कर दिया है।

-------
-लाट साहब के जुलूस के रूट का अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे सक्रिय किए जा रहे हैं। ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। अराजकता करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पंकज पंत, सीओ सिटी
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed