फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lat Saheb will come out today in the circle of RAF-PAC

Shahjahanpur News: आरएएफ-पीएसी के घेरे में आज निकलेंगे लाट साहब

Mon, 25 Mar 2024 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Lat Saheb will come out today in the circle of RAF-PAC
शाहजहांपुर। रंगों के त्योहार पर निकलने वाले छोटे व बड़े लाट साहब के जुलूस की तैयारियां रविवार शाम पूरा कर लिया गया। आरएएफ, पीएसी व पुलिस के कड़े सुरक्षा घेरे में लाट साहब को निकाला जाएगा। जुलूस को लेकर पूरे दिन तैयारियां चलती रहीं। शाम में एसपी, एसपी सिटी व एसपी देहात ने रूट मार्च कर व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

बड़े लाट साहब का जुलूस सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे कूंचा लाल से शुरू होगा। लाट साहब की भैंसागाड़ी पर दो पुलिस कर्मियों को लगाया है। आरएएफ और पीएसी के जवानों के साथ पुलिस का घेरा भी रहेगा। करीब सात किलोमीटर के रूट पर भैंसागाड़ी को तय गति के अनुसार ही चलाने और हुड़दंगियाें को नहीं चढ़ने देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमराें के साथ ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। पूर्व में जुलूस को संपन्न कराने वाले पुलिस कर्मियों को दूसरे जिले से बुलाकर जिम्मेदारी दी गई। जुलूस से एक दिन पहले ही पुलिस ने अपनी ड्यूटी प्वाइंट को संभाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
मंदिर में माथा टेककर भैंसागाड़ी पर होंगे सवार
-कूंचा लाला से निकलकर चौकसी नाथ मंदिर में माथा टेकने के बाद भैंसागाड़ी पर लाट साहब को सवार कराया जाएगा। इसके बाद कोतवाली के अंदर लाट साहब जाएंगे। वहां से चारखंभा, केरूगंज से जेल रोड, सदर बाजार होते हुए बाबा विश्वनाथ मंदिर में पहुंचेंगे। जहां माथा टेकने के बाद पंखी चौराहा होते हुए सदर, घंटाघर, मालखाना, सिंजई होते हुए जुलूस मेहरोत्रा वाले फाटक के पास समाप्त होगा।

--------
बम निरोधक दस्ते के साथ की चेकिंग
-एसपी अशोक मीणा के निर्देश के बाद थाना सदर बाजार इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने दिलाजाक में कटहल वाली मस्जिद के क्षेत्र को लेकर रूट मार्च किया। लोगों की समस्याएं सुनीं और हल निकालने का आश्वासन दिया। शाम में बम निरोधक दस्ते के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया। रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन आदि पर चेकिंग की गई।
---------
-होली को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सोशल मीडिया की निगरानी भी की जा रही है।
अशोक कुमार मीणा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed