{"_id":"65feb7909e2cfd8bc1054578","slug":"lat-saheb-requested-for-jeans-shirt-and-sports-shoes-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-115526-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लाट साहब ने की जींस-शर्ट और स्पोर्ट्स शूज की फरमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लाट साहब ने की जींस-शर्ट और स्पोर्ट्स शूज की फरमाइश
Sat, 23 Mar 2024 04:35 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 23 Mar 2024 04:35 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। होली पर निकलने वाले जुलूस की तैयारियां पूरी होने के साथ मेडिकल रिपोर्ट सामान्य आने के बाद लाट साहब की खातिरदारी शुरू हो गई। उनके लिए चिकन-मटन के साथ दारू का इंतजाम भी किया। लाट साहब ने इनाम के तौर पर नकदी के अतिरिक्त जींस, शर्ट और स्पोर्ट्स शू की मांग की है। इसकी खरीदारी भी उन्हें करा दी गई है।
चौक से निकलने वाले जुलूस में लाट साहब बनने के लिए तीन युवक आयोजकों के संपर्क में आए थे। इसमें एक स्थानीय और दो बाहरी थे। आयोजकों ने रामपुर के युवक को लाट साहब बनने के लिए तय कर लिया था। आयोजक संजय वर्मा बताते हैं कि कपड़ों व अन्य मांगों की पूर्ति के लिए खरीदारी करा दी गई है। वहीं दूसरी ओर सराय काइयां से निकलने वाले छोटे लाट साहब की तलाश भी पूरी हो गई। छोटे साहब बरेली के फरीदपुर से आएंगे।
-- -- -- -- -- -
ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटाया, भैंसागाड़ी पर खर्च होंगे 31 हजार
-गत वर्षों में भैंसागाड़ी पर लाट साहब को बैठाकर पीछे चलने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रंग का इंतजाम रहता था। लाट साहब के ऊपर छताें से गीला रंग फेंके जाने के चलते सड़क भीगी होने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ब्रेक लगाने पर फिसल जाती थी। ऐसे में भीड़ में हादसा होने का डर रहता है। इस बार आयोजकों ने 31 हजार रुपये खर्च कर दो भैंसागाड़ी का इंतजाम किया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
छोटे लाट साहब के जुलूस मार्ग से ईंट-पत्थर हटवाने के निर्देश
शाहजहांपुर। होली पर्व और रमजान माह को ध्यान में रखकर नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने सफाई व्यवस्था एवं लाट साहब के जुलूस मार्गों का जायजा लिया। उन्होंने दलेलगंज में निरीक्षण कर सफाई की स्थिति को देखा और वहां उपस्थित रहकर सफाई कार्य कराया। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा व समस्त सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों को प्रत्येक वार्ड में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के साथ ही एंटीलार्वा छिड़काव, फाॅगिंग कार्य कराने के निर्देश दिए। साथ ही शहरवासियों को लगातार जलापूर्ति के लिए महाप्रबंधक जल व प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए प्रकाश अधीक्षक (पथ प्रकाश) को निर्देशित किया। इसके बाद नगर आयुक्त ने सरायकाइयां में निकलने वाले छोटे लाट साहब के जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर ईट, पत्थर, रोड़ा, कंकरीट आदि हटवाने के लिए कहा, जिससे जुलूस में किसी प्रकार की जान-माल की हानि न हो पाए। संवाद