फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lat sahab Juloos asked for 500 rupees for party every day with alcohol on Holi in Shahjahanpur

UP: लाट साहब के ठाठ... शराब के साथ रोजाना पार्टी के लिए मांगे 500 रुपये; शाहजहांपुर में होली पर निकलेगा जुलूस

Thu, 13 Mar 2025 11:51 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 13 Mar 2025 11:51 AM IST
सार

शाहजहांपुर में होली पर निकलने वाले जुलूस के लिए लाट साहब की खातिरदारी शुरू हो गई। लाट साहब ने शराब के साथ रोजाना पार्टी के लिए 500 रुपये मांगे हैं। 

विज्ञापन
Lat sahab Juloos asked for 500 rupees for party every day with alcohol on Holi in Shahjahanpur
लाट साहब का जुलूस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में बड़े लाट साहब की तलाश पूरी होने के साथ उनकी खातिरदारी भी शुरू हो गई है। उन्होंने पांच सौ रुपये और शराब प्रतिदिन मांगी है। इनके अतिरिक्त दो अन्य लोग भी रिजर्व में रखे हुए हैं। वहीं, लाट साहब के जुलूस के मार्ग पर धार्मिक स्थलों को भी ढक दिया गया है। 

विज्ञापन


होली पर बड़े लाट साहब का जुलूस शहर में निकलेगा। इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं, आयोजन कमेटी भी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी है। कमेटी ने मुरादाबाद के युवक को बड़ा लाट साहब बनाने के लिए फाइनल कर दिया है। वे यहां पहुंच भी गए हैं। उन्हें 21 हजार रुपये दिए जाएंगे। साथ ही एक जोड़ी कपड़े की भी उनकी मांग पूरी की जाएगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: फरीदपुर में चाचा-भतीजे की हत्या, हमलावरों ने दिनदहाड़े गोलियों से भूना; दो आरोपी हिरासत में
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार लाट साहब ने ब्रांडेड जींस, टी-शर्ट और नौ नंबर का कंपनीमेड स्पोर्ट्स शूज मांगा है। तौलिया और बनियान उन्हें अलग से दी जाएगी। आयोजन कमेटी के सदस्यों की मानें तो लाट साहब को अभी अज्ञात जगह पर नहीं रखा गया है, बल्कि वह खुले में घूम रहे हैं। उन्हें प्रतिदिन पांच सौ रुपये और शराब का क्वार्टर उपलब्ध कराया जा  रहा है।  

41 हजार रुपये में भैंसागाड़ी 
लाट साहब की सवारी यानी भैंसागाड़ी पर आयोजन कमेटी 41 हजार रुपये खर्च करेगी। भैंसागाड़ी वाले को देसी शराब के 25 क्वार्टर भी दिए जाएंगे। भैंसों को भी खिला-पिलाकर तैयार किया जा रहा है।


 

300 साल पुरानी है परंपरा 
शाहजहांपुर में होली पर निकलने वाला 'लाट साहब' का जुलूस अपने अनोखा और अजीबोगरीब परंपरा है। होली पर एक व्यक्ति को लाट साहब बनाकर भैंसागाड़ी से शहर में घुमाया जाता है। उस पर जूता-चप्पलों के साथ रंगों की बौछार होती है। यह अनूठी परंपरा करीब 300 वर्षों से चली आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed