फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Last chance...Admissions will be taken on 1195 seats of ITI in the fourth phase

Shahjahanpur News: अंतिम मौका... चाैथे चरण में आईटीआई की 1195 सीटों पर लिए जाएंगे दाखिले

Thu, 12 Sep 2024 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 12 Sep 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Last chance...Admissions will be taken on 1195 seats of ITI in the fourth phase
शाहजहांपुर। राजकीय व निजी आईटीआई में रिक्त 1195 सीटों पर प्रवेश के लिए अंतिम व चौथे चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 15 सितंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। इसमें वे विद्यार्थी भी शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने पूर्व में प्रवेश के लिए पंजीकरण नहीं कराया था।
विज्ञापन


रोजा स्थित राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह ने बताया कि सत्र 2024 के तृतीय चरण चयन सूची से प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके बाद रिक्त सीटों के सापेक्ष पहले से पंजीकृत राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों से नए विकल्प पंजीकृत कराने व राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के लिए नवीन आवेदनकर्ताओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन परिषद की वेबसाइट www.scvtup.in पर करना होगा।
विज्ञापन

जिन अभ्यर्थियों का प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण में चयन नहीं हो पाया था और प्रवेश से वंचित रह गए हैं, वह सभी वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण संख्या एवं जन्म तिथि प्रविष्ट कर आवेदन पत्र में जिला स्तर पर प्रवेश के लिए इच्छित संस्थान तथा रिक्त व्यवसायों का विकल्प, लिंग, उप वर्ग व नए ग्रुप को पुनः पंजीकृत कराएं। पुनरीक्षित विकल्प पंजीकृत न कराने पर विद्यार्थियों की ओर से मूल आवेदन में प्रस्तुत विकल्प के अनुसार चौथे चरण की सीट आवंटन प्रक्रिया में शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

ऑनलाइन ही करना होगा भुगतान

आवेदन फॉर्म भरने के बाद उसे प्री-व्यू वाले पेज पर अंकित प्रोसीड फॉर पेमेंट के लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन भुगतान करना होगा। ऑनलाइन भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग/ यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है। इसके लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया व यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के पेमेंट गेटवे की सुविधा उपलब्ध रहेगी। आवेदन शुल्क का भुगतान होने पर वह अपने फार्म का प्रिंट आउट ले सकेंगे।
----

यह रहेगा प्रवेश पंजीकरण शुल्क :
1. सामान्य/पिछड़ा वर्ग के लिए शुल्क 250 रुपये।
2. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए शुल्क 150 रुपये।

----
कितनी सीटें कहा हैं रिक्त

राजकीय आईटीआई
-शाहजहांपुर - 114
-पुवायां - 151
-जलालाबाद - 203
-तिलहर - 21
कुल राजकीय रिक्त सीट - 489

-----------

निजी आईटीआई

-नवीन निजी आईटीआई शाहजहांपुर - 98
-श्री बालाजी निजी आईटीआई - 35
-प्रगतिशील निजी आईटीआई - 37
-एक ओंकार निजी आईटीआई - 25
-एसएच निजी आईटीआई - 37
-आरके निजी आईटीआई - 45
-पटेल ब्रिजलाल बाबूराम मेमोरियल निजी आईटीआई - 40
-इशाक निशा निजी आईटीआई - 203
-अंबरीश वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस प्राइवेट आईटीआई - 47
-पीपीपी निजी आईटीआई तिलहर - 139
कुल निजी रिक्त सीट - 706
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed