फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lashed on board merchant power cuts during exams

बोर्ड परीक्षा के दौरान बिजली कटौती पर बरसे व्यापारी

Fri, 26 Feb 2016 09:03 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 26 Feb 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन
Lashed on board merchant power cuts during exams
 यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान बिजली सप्लाई में सुधार के बजाय शाम से रात तक कटौती का दौर थमते नहीं देख शुक्रवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यवसायी सड़क पर उतर आए। उन्होंने जिलाध्यक्ष सतीश सर्राफ के नेतृत्व में कलक्ट्रेट जाकर नारेबाजी की और बिजली अभियंताओं पर जमकर बरसे। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर बिजली कटौती तत्काल बंद कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

शाम को होने वाली तीन से चार घंटे की कटौती से छात्र-छात्राओं की परीक्षा तैयारी बाधित होने के साथ इसका कारोबार पर भी बुरा असर पड़ रहा है। बाजारों में दिन ढलने के बाद अंधेरा छाने से सन्नाटा खिंचने लगता है। इस कारण दुकानदारों को पर्याप्त ग्राहक नहीं मिल रहे हैं। इसीलिए बिजली कटौती पर व्यापार संगठन मुखर होने लगे हैं। इसी मुद्दे को लेकर व्यापार मंडल मिश्रा गुट और कंछल गुट के पदाधिकारी बीते दिन अधीक्षण अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन कर एसई और एक्सईएन का घेराव कर चुके हैं।
विज्ञापन

इसी कड़ी में अभाउ व्यापार मंडल के व्यापारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करके प्रशासनिक अधिकारियों को तीखे तेवर दिखाए। मुख्यमंत्री को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि मनमाने तरीके से कटौती किए जाने से बमुश्किल 12 घंटे बिजली मिल रही है। इससे परीक्षार्थियों के साथ अन्याय हो रहा है और बाजारों में दुकानदारी चौपट हो रही है। अंधेरे में व्यापारियों को लूटपाट का भय सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में लोकवाणी केंद्रों पर राशनकार्ड आवेदन ऑनलाइनन आवेदन में हो रही धांधली रोकने, गैस सब्सिडी में पैन कार्ड की अनिवार्यता खत्म करने आदि मांगों का भी उल्लेख है। प्रदर्शन में अनीस खां, अनूप गुप्ता, अनवार खां, राजा रस्तोगी, कपिल अग्रवाल, देवेश गुप्ता, शैलेश गुप्ता, विनोद राठौर, रोहित वर्मा, रामप्रेम मिश्रा, जलालुद्दीन, फकीरे आलम, पंकज वर्मा, इमरान खां, वसीउल्ला, अवनीश गुप्ता, शोएब हाशमी, सतीश शर्मा आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed