फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Land erosion started in Narayannagar and Dahliya

Shahjahanpur News: नारायणनगगर और दहेलिया में होने लगा भूमि कटान

Sun, 14 Jul 2024 03:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Land erosion started in Narayannagar and Dahliya
परौर। रामगंगा में पानी कम होने के साथ तटवर्ती गांव नारायणनगर और दहेलिया में नदी की तेज धारा किनारे की उपजाऊ जमीनें काटने लगी है। खेतों की जमीनें कटने के बाद गांव से नदी का फासला कम रह जाने पर आबादी क्षेत्र को खतरा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

नारायणनगर में रामगंगा ने कई खेत काट दिए हैं। माेहनपुर में भी कृषि योग्य जमीनें कटने के बाद नदी गांव की ओर बढ़ रही है। मोहनपुर के रामविलास कश्यप, बाबूराम, श्रीराम कश्यप, हरपाल, उदयवीर यादव आदि कई किसान पिछली बाढ़ में जमीनें कटने से तबाह हो चुके हैं।
विज्ञापन

इस बीच, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सहदीप कुमार के निर्देश पर यहां के थाना चौराहा और मोहनपुर में कैंप लगाकर ग्रामीणों को पशुओं की दवाएं वितरित की गईं। प्रसार अधिकारी अमित कुमार ने करीब 25 किसानों के 200 पशुओं का उपचार कर दवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नारायणनगर में लगे चिकित्सा शिविर में डॉ. इरफान खान और डॉ. शशि बाला गौतम ने 40 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर द्वारा उन्हें खांसी, बुखार, पेट दर्द, खाज-खुजली, सर्दी, जुकाम आदि की दवाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed