{"_id":"68f3f1169c377ea58b07c867","slug":"land-disputes-are-morelekhpal-is-not-paying-attention-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-155501-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जमीन के विवाद अधिक...लेखपाल नहीं दे रहे ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जमीन के विवाद अधिक...लेखपाल नहीं दे रहे ध्यान
विज्ञापन
उदयवीर सिंह, भित्तिया पौकी, कांट।
शाहजहांपुर। सदर तहसील में शनिवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 38 शिकायतें आईं। सात का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान सबसे अधिक शिकायतें जमीन से जुड़े विवादों की आईं। पीड़ितों ने लेखपालों की लापरवाही की शिकायत की।
संपूर्ण समाधान दिवस में मदनापुर क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर कलां निवासी श्रीपाल सिंह उर्फ भीम सिंह, श्याम सिंह एवं हरनाम सिंह ने बताया कि उनकी जमीन पर लोगों ने कब्जा कर लिया। डीएम ने निर्देश दिए कि कब्जा करने वालों पर एंटी भू-माफिया के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा जाए। इस दौरान एसपी राजेश द्विवेदी, नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एसडीएम संजय कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
--
लोगों की बात
जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। दो साल से चक्कर लगा रहे हैं। लेखपाल मौके पर जाकर पैमाइश कर चुका है, लेकिन इसके बाद भी कब्जा नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
- उदयवीर सिंह, भित्तिया पौकी, कांट।
--
जमीन पर दो लोगों ने कब्जा कर लिया है। दो साल से चक्कर लगा रहे हैं। अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री के दरबार में शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
- रविंदर सिंह मौर्य, सिकंदरपुर कलां, मदनापुर
--
जमीन अलग-अलग गाटा संख्या में चढ़ गई है। चार माह से चक्कर लगा रहे हैं। क्षेत्र के लेखपाल मिलते ही नहीं हैं। दूसरे नंबर पर जमीन चढ़ने से दूसरे का कब्जा होने का डर बना हुआ है।
- रामपाल, गुड़रा नौगवां, सेहरामऊ दक्षिणी
--
कुछ लोगों ने जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसको लेकर थाने और संबंधित लेखपाल से शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। अब अधिकारियों से शिकायत करेंगे।
- सरोजनी देवी, प्रतापपुर गहबरा कुदैया