फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lakhs of rupees including cash and jewellery stolen by breaking into houses

Shahjahanpur News: घरों में नकब लगाकर नकदी, जेवर समेत लाखों की चोरी

Sun, 01 Jun 2025 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees including cash and jewellery stolen by breaking into houses
खुटार के ग्राम चांदपुर में एक घर चोरी के बाद चारपाई पर पड़ा बक्सा व फैला पड़ा सामान। संवाद - फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। चोरी की अलग-अलग वारदातों में चोर शुक्रवार की रात तीन घरों से 1.50 लाख रुपये नकदी समेत लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

खुटार ब्लॉक के चांदपुर गांव के चौराहे पर स्थित पुलिस चौकी से बमुश्किल 100 मीटर दूर चोर विपिन कुमार और आकाश के घरों में नकब लगाकर दाखिल हो गए। चोरों ने कमरे की अलमारी में रखे एक लाख रुपये नकद, सोने का मांग बेंदा, झाले, कुंडल, मंगलसूत्र, चांदी का कमर बिछुआ, पायलें आदि चुरा लीं। विपिन के अनुसार एक प्लॉट का बैनामा कराने के लिए उन्होंने नकदी सहेज कर रखी थी।
विज्ञापन

इसी दौरान चोरों ने आकाश के कमरे में नकब लगाकर अलमारी में रखे 50 हजार रुपये सहित सोने का मंगलसूत्र, मांग टीका, चांदी की पायल, कमर बिछुआ आदि चुरा लिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन चोरों का पता नहीं लग सका। खुटार थाने के प्रभारी निरीक्षक आरके रावत ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को देर रात करीब दो बजे चोर तिलहर के फतेहपुर गांव में दीवार लांघकर पूर्व प्रधान गया सिंह के घर घुस गए। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उस वक्त वह परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी से सोने की चेन, झुमकी, पैंडल सहित माला, चांदी की दो जोड़ी पायलें आदि चुरा लीं। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार के अनुसार उन्हें अभी तहरीर नहीं मिली है।

खुटार के ग्राम चांदपुर में एक घर चोरी के बाद चारपाई पर पड़ा बक्सा व फैला पड़ा सामान। संवाद

खुटार के ग्राम चांदपुर में एक घर चोरी के बाद चारपाई पर पड़ा बक्सा व फैला पड़ा सामान। संवाद- फोटो : संवाद

खुटार के ग्राम चांदपुर में एक घर चोरी के बाद चारपाई पर पड़ा बक्सा व फैला पड़ा सामान। संवाद

खुटार के ग्राम चांदपुर में एक घर चोरी के बाद चारपाई पर पड़ा बक्सा व फैला पड़ा सामान। संवाद- फोटो : संवाद

खुटार के ग्राम चांदपुर में एक घर चोरी के बाद चारपाई पर पड़ा बक्सा व फैला पड़ा सामान। संवाद

खुटार के ग्राम चांदपुर में एक घर चोरी के बाद चारपाई पर पड़ा बक्सा व फैला पड़ा सामान। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed