फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lakhimpur youth dies after being crushed by a roadways bus in Puwaiyan

Shahjahanpur News: पुवायां में रोडवेज बस से कुचलकर लखीमपुर के युवक की मौत

Sun, 09 Nov 2025 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Lakhimpur youth dies after being crushed by a roadways bus in Puwaiyan
रंजीत का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन - फोटो : पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का नारखी में स्वागत करते भाजपा पदाधिकारी। संवाद
पुवायां (शाहजहांपुर)। शाहजहांपुर से पलिया जा रही रोडवेज बस की टक्कर से लखीमपुर के थाना हैदराबाद के गांव मूड़ा सरकटा निवासी रंजीत कुमार (36) की मौत हो गई। वह बहन को ससुराल पहुंचाकर वापस घर जा रहे थे।
विज्ञापन

रंजीत की बहन राधा देवी की शादी पुवायां के गांव उमरसड़ा में हुई है। रविवार को वह बहन को छोड़ने उमरसड़ा आए थे। वापस घर जाते समय खुटार-पुवायां मार्ग पर गांव इनायतपुर के पास रोडवेज बस उनकी बाइक से टकरा गई। हादसे में रंजीत की मौके पर ही मौत हो गई। चालक बस को छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

बस में सवार यात्री भी दूसरे वाहनों से चले गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पुवायां सीएचसी लाई। रंजीत के पास से मिले आधार कार्ड से पते की पुष्टि होने के बाद पुवायां पुलिस ने हैदराबाद पुलिस को सूचना दी। हैदराबाद पुलिस ने रंजीत के घर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के कुछ देर बाद पुवायां के गांव रहदेवा निवासी गुड्डू ने सीएचसी पहुंचकर शव की शिनाख्त अपने बहनोई रंजीत के रूप में की। बाद में रंजीत की पत्नी सहित कई परिजन भी सीएचसी पहुंचे। रंजीत हेलमेट लगाए हुए थे।
रंजीत की मौत से पत्नी अर्चना देवी, पुत्री मुस्कान, सौम्या, पुत्र शेखर, मां बबली देवी, पिता मायाराम, भाई शिवशंकर, शुभम, बहन राधा और सुधा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। गुड्डू ने बताया कि रंजीत निजी स्कूल में शिक्षण कार्य करते थे।

--
खराब खड़ा ट्रक बना हादसे की वजह
गांव इनायतपुर शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर है। हाईवे पर सड़क पर ही एक ट्रक खराब हो गया था, लेकिन पुलिस ने ट्रक को हटवाने की जरूरत नहीं समझी। हादसे के समय मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि रोडवेज बस खराब ट्रक को ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया। खराब ट्रक रोड के किनारे करा दिया गया होता, तो हादसा टल सकता था।

रंजीत का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

रंजीत का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन- फोटो : पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का नारखी में स्वागत करते भाजपा पदाधिकारी। संवाद

रंजीत का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

रंजीत का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन- फोटो : पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का नारखी में स्वागत करते भाजपा पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed