फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   laddu gopal dresses on Krishna Janmashtami in Shahjahanpur

Krishna Janmashtami: कन्हैया को सजाने-संवारने को बाजार में आईं पोशाकें, मुकुट और बांसुरी से सजी दुकानें

Sat, 24 Aug 2024 11:08 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 24 Aug 2024 11:08 AM IST
सार

शाहजहांपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बाजार सजने लगे हैं। बाजार में तरह तरह पोशाकें आईं हैं। अष्टधातु से बने वस्त्रों की कीमत 3100 से 5100 रुपये तक है। चांदी के पालने भी बिक रहे हैं। 

विज्ञापन
laddu gopal dresses on Krishna Janmashtami in Shahjahanpur
दुकान पर खरीदारी करती महिला श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा। इसको लेकर घरों व मंदिरों में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। शाहजहांपुर के बाजार में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को सजाने-संवारने के लिए सुंदर पोशाकें, चांदी के पालने, मुकुट तथा बांसुरी आदि बाजार में आ चुकी हैं। जिसकी दुकानें सजने लगी हैं।

विज्ञापन


शहर के सदर बाजार, बहादुरगंज, चौक तथा जलालनगर स्थित बाजारों में सजावटी व पूजन सामग्री की बड़ी दुकानें स्थित हैं। इनके साथ ही सड़क के किनारे छोटी-छोटी दुकानें लग रही हैं। जिन पर भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर पोशाक समेत शृंगार सामग्री उपलब्ध है। 
विज्ञापन


पोशाकों की कीमत 
दुकानदारों के मुताबिक, लड्डू गोपाल के वस्त्र 10 रुपये लेकर 2000 रुपये तक उपलब्ध हैं। इसके साथ ही अष्टधातु से बने वस्त्रों की कीमत 3100 से 5100 रुपये तक है। ज्यादातर भगवान कृष्ण के प्रिय पीले रंग के वस्त्रों की मांग रहती है। इसको ध्यान में रखकर छोटे से लेकर बड़े साइज तथा निम्म से उच्च गुणवत्ता वाले वस्त्र लाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इनके साथ ही कान्हा के लिए झूलों की कई वैरायटी आई हैं। इनकी कीमत 100 से 5000 रुपये तक है। बाजारों में लड्डू गोपाल के लिए लकड़ी, स्टील, पीतल वाले तथा मोतियों से सुसज्जित आकर्षक झूले आए हैं। इसके अलावा लड्डू गोपाल के शृंगार कंगन, मालाएं, मुकुट, मोरपंख, बांसुरी की भी उपलब्ध हैं।

बच्चों के लिए राधा-कृष्ण की ड्रेस कर रहीं आकर्षित
कृष्ण जन्मोत्सव पर बच्चों को कृष्ण और राधा बनाने के लिए कान्हा और राधा की ड्रेस भी आईं हैं, जोकि लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। कान्हा ड्रेस पीले रंग में है। इसकी कीमत 150 से 600 रुपये तक है। 

राधा की ड्रेस 200 से 1000 रुपये तक बिक रही है। राधा की ड्रेस पीले, रंग-बिरंगी, गुलाबी रंग में हैं। सदर बाजार स्थित दुकानदार निखिल ने बताया कि जन्माष्टमी के लिए लड्डू गोपाल के वस्त्रों और शृंगार की खरीदारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed