फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lack of millions of fire in five houses

पांच घरों में आग से लाखों का नुकसान

Mon, 10 Apr 2017 12:04 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 10 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
निगोही क्षेत्र के गांव भुंडी में पांच घरों में अचानक लगी आग से दो लोग झुलस गए। इसमें 1.25 लाख की नगदी जेवर व घरेलू सामान सहित लाखों का सामान जल गया। उधर, तिलहर तहसील क्षेत्र में शनिवार को पांच स्थानों पर लगी आग से गन्ना व गेहूं की फ सल को खासा नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन

निगोही। क्षेत्र के गांव भुंडी में अचानक लगी आग से पांच घर जलकर राख हो गए। मुंशीलाल का पुत्र रामकिशन हरियाणा में मजदूरी करता है। उसका परिवार गांव में रहता है। रामकिशन की पत्नी सुबह दूध लेने चली गईं। इसी बीच अचानक झोपड़ी जलने लगी। जिसमें रखे पांच हजार रुपये , एक जोड़ी पायल सहित 50 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इस आग ने पड़ोसी रामकिशोर, बबलू, रामरहीस ,माखन के घरों को भी अपने आगोश में ले लिया। गांव वाले आग बुझाने में विफ ल रहे। रामकिशोर के घर में रखे 97 हजार रुपये, बबलू के घर  से 20 हजार रुपये, रामरहीस के घर से 10 हजार रुपये एवं माखन के घर से 15 हजार की नगदी सहित तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ। इस घटना में झम्मन लाल की पत्नी रामकली और मुंशीलाल आग से झुलस गए। उन्हें चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। ब्लाक प्रमुख मनोज वर्मा की सूचना के बाद भी दमकल नहीं पहुंची। इससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष है।
विज्ञापन

तिलहर। क्षेत्र के गंाव अहिया मोहनपुर में रात लगभग डेढ़ बजे गांव के चिरौंजी लाल के गन्ने के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। रात के अंधेरे में आग की लपटों से गांव में दहशत फैल गयी। गांव बाले आग बुझाने में जुट गए। इसी बीच सूचना पर दमकल यूनिट को बुलाया गया। तब तक ग्रामीणों ने मशक्कत करके आग पर काबू पा लिया। आग लगने से लगभग डेढ़ बीघा गन्ना जलकर नष्ट हो गया। उधर, दिन में करीब तीन बजे गांव बंथरा में रूहेलखंड अस्पताल के समीप सड़क के किनारे पडे़ कूडे़ के ढेर में आग लग गई। हवा के तेज झोके के साथ आग मुन्ना सिंह के गेहूं के खेत के समीप पहुंच गई। इस बीच पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। इधर, गांव बाबूपुर बुजुर्ग में कंबाइन की निकली चिंगारी से गांव के सुरेंद्र सिंह के खेत में आग लग गई। देखते ही देखते तेज हवा के साथ आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तत्काल दमकल को बुलाया गया। आग बुझाने में दमकल कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। घटना से खेत में खड़ा लगभग चार बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। इसी दौरान गांव राजनपुर रोड पर डाले गये कूडे़ के ढेर में शाम लगभग पांच बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग सड़क के समीप गेहूं के खेत में लग गई। इस बीच पहुंची दमकल यूनिट ने आग को वमुश्किल बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed