{"_id":"681fa7448f628cc12b011b1d","slug":"lack-of-information-people-did-not-press-the-panic-button-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-143537-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जानकारी का अभाव... लोगों ने नहीं दबाया पैनिक बटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जानकारी का अभाव... लोगों ने नहीं दबाया पैनिक बटन
Sun, 11 May 2025 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 11 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
टाउनहॉल तिराहा पर आईटीएमएस के सामने लगा पैनिक बटन। संवाद
शाहजहांपुर। लाखों रुपये खर्च कर तिराहों व चौराहों पर इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के तहत इमरजेंसी काॅल बाॅक्स यानी पैनिक बटन लगाए गए हैं, जो जानकारी के अभाव में अनुपयोगी साबित हो रहे हैं। लोगों ने इसका इस्तेमाल नहीं किया है।
आपात स्थिति में तत्काल मदद मुहैया कराए जाने के उद्देश्य से प्रमुख चौराहों पर इमरजेंसी काॅल बाॅक्स लगाए गए थे। इसका लाल बटन दबाते ही पीड़ित व्यक्ति को तत्काल मौके पर ही सहायता मिलने का नियम है। शहर के खिरनीबाग, अंटा, लाल इमली, महिला थाना, घंटाघर, पुत्तूलाल, सुभाष, बरेली मोड़, हरदोई रोड चाैराहे के साथ कवि तिराहा, केरूगंज तिराहा, गर्रा फाटक तिराहे पर एक खंभे में इमरजेंसी काॅल बाॅक्स लगे हैं।
टीएसआई विनय पांडेय ने बताया कि आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए पैनिक बटन लगाए गए हैं। लोग इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसको लेकर लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।