फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   labour death by almirah

सिर पर अलमारी गिरने  से मजदूर की मौत 

Wed, 07 Sep 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Wed, 07 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
रोजा आईटीआई के पास मंगलवार को ट्रक में अलमारी लादते समय एक मजदूर घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

रोजा के गांव हथौड़ा बुजुर्ग निवासी 40 वर्षीय घुरई पुत्र भीखम रोजा आईटीआई के पास खंडेलवाल डिस्ट्रीब्यूटर फर्म के गोदाम में काम करता था। सोमवार को दिन में करीब दस बजे वह गोदाम से अलमारी निकालकर एक ट्रक पर लाद रहा था, तभी एक अलमारी उसके सिर पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार वालों के मुताबिक इसी बीच गोदाम के मालिक जिला अस्पताल पहुंच गए और परिवार वालों को समझा-बुझाकर शव के साथ घर भेज दिया। देर शाम मृतक के परिवार वालाें ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने देर रात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

मृतक की पत्नी रहीसा ने रोजा थाने में फर्म मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की मांग की है। रहीसा के मुताबिक उसके पांच बच्चे हैं। पति की मौत के बाद उसके परिवार की रोजी-रोटी के लाले पड़ गए हैं। इंस्पेक्टर रोजा यतेंद्र भारद्वाज ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अगर कोई तहरीर आएगी तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed