फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Laat Saheb's procession: Hooligans are being identified by watching old videos

लाट साहब का जुलूस : पुरानी वीडियो देख चिह्नित किए जा रहे हुड़दंगी

Thu, 05 Feb 2026 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 05 Feb 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Laat Saheb's procession: Hooligans are being identified by watching old videos
शाहजहांपुर। होली पर निकलने वाले लाट साहब के जुलूस के लिए तैयारियां तेज कर दीं गईं हैं। पुलिस छोटे व बड़े लाट साहब के जुलूस की दो-तीन साल पुरानी वीडियो देख रही है। होली पर खुराफात करने वालों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी पंकज पंत ने अपने कार्यालय में होली कमेटी के सदस्यों एवं व्यापारियों के वार्ता की। वार्ता के दौरान पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से मनाए जाने के लिए आवश्यक विषयों पर चर्चा की गई। आपसी समन्वय बनाए रखने पर बल दिया गया। इसके बाद सीओ सिटी ने फरियादियों की जनसुनवाई की। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि तैयारियां चल रही हैं। थानों पर पीस कमेटी की मीटिंग भी की जा रही हैं। प्रशासन ने होली के जुलूस के रूट को जोन व सेक्टर में बांट दिया गया है। एसपी राजेश द्विवेदी ने अधिकारियों संग जुलूस के रूट का निरीक्षण कर ड्यूटी प्वाइंट चिह्नित कर दिए हैं। इस बार होली के जुलूस में पहली बार रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के साथ एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) और एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) रहेगा। इसके लिए एसपी ने मांग की है। साथ ही एडिशनल एसपी, सीओ, सिपाही, पीएसी प्लाटून की बाहर से मांग की है। नेटवर्क की परेशानी न हो, इसके लिए पांच सेटेलाइट फोन भी मांगे गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, बृहस्पतिवार शाम एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने सीओ तिलहर ज्योति गुप्ता के साथ जैतीपुर क्षेत्र में प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed