{"_id":"30bc5e5b163a5fcc7ee357e281746bd3","slug":"laat-sahab-ka-jaloosh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉट साहब का जुलूस आज पुलिस ने किया रूट मार्च ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉट साहब का जुलूस आज पुलिस ने किया रूट मार्च
शाहजहांपुर
Updated Thu, 05 Mar 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर निकलने वाले लॉट साहब को शांतिपूर्वक निपटाने के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने रूट मार्च किया। रूट मार्च में बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी बल मौजूद रहा।
छोट लॉट साहब के जुलूस का रूट मार्च थाना आरसी मिशन क्षेत्र सरायकाइयां चौकी से शुरू हुआ। यहां से पक्के पुल होते हुए पुत्तूलाल चौराहा पहुंचा। इसके बाद रूट मार्च कोतवाली से शुरू हुआ। यहां से चारखंभा होते हुए विभिन्न मार्गों से होता हुआ कच्चा कटरा मोड़ व अंजान चौकी होते हुए घंटाघर पहुंचा। इसके बाद लकड़ी मंडी, बहादुरगंज, कटिया टोला से थाना सदर बाजार होते हुए टाउनहाल में समाप्त हुआ। रूट मार्च में एसपी आरपीएस यादव, एएसपी सिटी राजेश सिंह, एएसपी ग्रामीण आशाराम यादव, सीओ सिटी राजेश्वर सिंह, सीओ सदर वीके मिश्रा, कोतवाली इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश राय, थाना सदर बाजार इंस्पेक्टर जेपी तिवारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी बल मौजूद था। रूट मार्च के दंगा निरोधक दस्ता, क्यूआरटी, फायर ब्रिगेड आदि शामिल थे।
रूट मार्च की हुई फोटोग्राफी
बृहस्पतिवार को निकाले गए रूट मार्च की बाकायदा फोटोग्राफी की गई। रूट मार्च के रास्ते में पड़ने वाले मकानों की छतों को चेक किया गया। छतों पर पाई गई किसी भी प्रकार की संदेहजनक सामग्री को तुरंत हटवाया गया।
विज्ञापन
बड़ागांव में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
पुवायां। एसडीएम लालबहादुर ने कहा कि होली का त्योहार सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द्र के साथ मिलकर मनाएं। माहौल बिगाड़ने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
बृहस्पतिवार को एसडीएम लालबहादुर के नेतृत्व में सीओ उमेश शर्मा, कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह आदि के साथ पुलिस फोर्स ने गांव बड़ागांव में फ्लैग मार्च कर होली का त्योहार शांति से मनाने की अपील की। एसडीएम ने कहा कि होली के दिन कोई नई परंपरा नहीं डाली जाएगी। सीओ ने कहा कि रास्ते में किसी को भी जबरदस्ती रोककर रंग न लगाए, क्योंकि जबरदस्ती में अक्सर झगड़ा हो जाता है।
गौरतलब है कि रंग खेले जने के दिन बड़ागांव में लाट साहब का जुलूस निकाला जाता है। शुक्रवार होने के कारण दोपहर में जुमे की नमाज भी है। इस कारण पुलिस बड़ागांव पर विशेष ध्यान दे रही है।