{"_id":"6ad6721f024aa981910ef8af","slug":"kv-rising-and-kartavya-academy-register-wins-in-football-league-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-187912-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: फुटबॉल लीग में केवी राइजिंग और कर्तव्य अकादमी ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: फुटबॉल लीग में केवी राइजिंग और कर्तव्य अकादमी ने दर्ज की जीत
विज्ञापन
शाहजहांपुर में फुटबॉल टूर्नामेंट में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। जिला फुटबॉल संघ की ओर से आयोजित शाहजहांपुर फुटबॉल लीग टूर्नामेंट के चौथे दिन सोमवार को चार मुकाबले खेले गए। इनमें केवी राइजिंग और कर्तव्य अकादमी ने जीत दर्ज की, जबकि दो मैच ड्रॉ रहे।
जीएफ कॉलेज के मैदान पर पहला मुकाबला डॉ. जीएल कनौजिया फुटबॉल टीम और केवी राइजिंग के बीच हुआ। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच के अंतिम क्षणों में गोल दागकर केवी राइजिंग ने 2-0 से जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला तिलहर फुटबॉल क्लब और होली एंजेल के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने गोल करने के भरपूर प्रयास किए, लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली। मुकाबला गोलरहित ड्रॉ रहा।
तीसरे मैच में कर्तव्य अकादमी और तिलहर फुटबॉल टीम जूनियर आमने-सामने आईं। कर्तव्य अकादमी ने एक गोल दागकर 1-0 से जीत दर्ज की। चौथा मुकाबला कैंट फुटबॉल एकता क्लब और कैंट फुटबॉल एकता क्लब जूनियर के बीच हुआ। दोनों टीमों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन कोई भी गोल नहीं कर सकी। यह मैच भी ड्रॉ रहा।
विज्ञापन
जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष गजेंद्र गंगवार, महासचिव दिलीप कुमार शर्मा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रवि कुमार, उपाध्यक्ष गौरव अग्निहोत्री, मयूर खन्ना, जितेंद्र प्रसाद, कौशल किशोर सक्सेना, प्रेमजीत, आदर्श शर्मा, राजीव अरोड़ा सहित संघ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
--
ट्रायल स्थगित
शाहजहांपुर। हथौड़ा स्थित परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता का जिलास्तरीय ट्रायल स्थगित हो गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि ट्रायल में त्योहार के चलते प्रतिभागी नहीं पहुंचे हैं। संवाद