फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   kunwarpur will become idol villege

तीन माह में आदर्श गांव बनेगा कुंवरपुर बांक

Wed, 06 Apr 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Wed, 06 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
kunwarpur will become idol villege
तीन माह में आदर्श गांव बनेगा कुंवरपुर बांक 
वर्ष 2014-15 में डॉ. राम मनोहर लोहिया ग्राम विकास योजना में चयनित तहसील क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर बांक में बुधवार को डीएम विजय किरन आनंद स्थलीय निरीक्षण पर पहुंचे। प्राथमिक विद्यालय पर चौपाल लगाई और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। मनरेगा के तहत गांव में सिर्फ 7.80 लाख रुपये खर्च होने पर बीडीओ और एडीओ को चेतावनी दी और निर्देश दिया कि इस मद में कम से कम 50 लाख रुपये गांव में खेल का मैदान, पौधरोपण, चारागाह आदि की कार्ययोजना बनाकर विकास करें। महीने भर में गांव में कोई भी अतिकुपोषित या कुपोषित बच्चा न रहे। शासन से संचालित सभी योजनाओं से पात्रों को लाभ दें और जो लाभार्थी छूटे रह गए हैं, उन्हें तत्काल लाभान्वित कराएं ताकि तीन माह में यह गांव आदर्श बनाया जा सके। 
विज्ञापन

गांव में 24 घरों में शौचालय नहीं बनने की पुष्टि हुई तो पंचायती राज विभाग के स्टाफ को माह भर में शत - प्रतिशत शौचालय बनाने का निर्देश दिया। सुरेश और अन्य के बने शौचालय का मौका मुआयना किया। साथ ही ग्रामीणों से उन्होंने बने शौचालय का इस्तेमाल करने का वचन लिया। उन्हें समझाया कि शराब पीकर अनावश्यक अपने घरों में और पड़ोसियों से विवाद से बचें एवं आपस में मिलजुलकर रहें ताकि विकास तेजी से हो। जिस किसी को समस्या हो तो बताएं ताकि तत्काल निस्तारण किया जाए। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सभी पात्रों के राशनकार्ड अनिवार्य रूप से बनाने एवं अपात्रों का नाम काटने को कहा। इसके लिए तहसीलदार, एडीओ पंचायत और लेखपाल को नौ अप्रैल को गांव आकर शतप्रतिशत सत्यापन करने को कहा। लोहिया आवास लाभार्थी श्रीदेवी और इंदिरा आवास लाभार्थी भैयालाल का आवास देखा जिसमें शौचालय अच्छा न होने पर सही ढंग से बनवाने का निर्देश दिया। कुंवरपुर मंदिर के पास 40 मीटर चौड़े और 50 मीटर लंबे खुदाई से करीब 3.67 लाख रुपये से बने तालाब का निरीक्षण किया तो पाया  बाहरी छोर पर मिट्टी की लेवलिंग सही नहीं की गई है। इसे तुरंत सही कराने को कहा। एसडीएम जलालाबाद द्वारा गांव में ग्राम सभा की 110 बीघा जमीन खाली कराते हुए प्रशासकीय कब्जे में लेने पर राजस्व टीम को सराहा। 
विज्ञापन



बिजली कनेक्शन के लिए गांव में नौ को लगेगा कैंप
जलालाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया ग्राम कुंवरपुर बांक में डीएम के निर्देश पर नौ अप्रैल को बिजली विभाग के जेई शिविर लगाएंगे और सभी को औपचारिकताएं पूरी कर बिजली कनेक्शन देंगे। पूछताछ में डीएम ने पाया कि गांव विद्युतीकृत है लेकिन यहां सिर्फ 15 लोगों ने ही कनेक्शन लिए हैं। उन्होंने ग्रामीणों को कटिया से बिजली इस्तेमाल न करने के लिए समझाया। बताया कि 130 रुपये एकबार में जमा करने पर बिजली कनेक्शन दिया जाएगा और 100 बिजली बिल के साथ हर माह अतिरिक्त देने पर साल भर में बिजली कनेक्शन का 1330 रुपये जमा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed