फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kunda pond will be beautified with Rs 1.97 crore

Shahjahanpur News: कुंडा तालाब का 1.97 करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण

Thu, 18 Jan 2024 02:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 18 Jan 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Kunda pond will be beautified with Rs 1.97 crore
पुवायां में कुंडा तालाब के वर्चुअल सौंदर्यीकरध्ण के अवसर पर मौजूद चेसरमैन और सदस्य। संवाद
पुवायां। कुंडा तालाब का एक करोड़ 97 लाख 18 हजार रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। बुधवार को नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कार्य का वर्चुअल शिलान्यास किया। वीडियो के माध्यम से तालाब भी देखा और मौके पर मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता सहित कई लोगों से वार्ता भी की।
विज्ञापन

नगर में काला मठ के पास कुंडा तालाब का रकबा 0.619 हेक्टेयर है। इस तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे भी हैं। नगर पालिका की ओर से तालाब के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भेजा गया था। शासन से अमृत दो योजना के तहत तालाब के सौंदर्यीकरण को हरी झंडी मिल गई थी। टेंडर भी हो चुका है। बुधवार को सौंदर्यीकरण का शुभारंभ होने के बाद एक वर्ष में कार्य पूरा होने पर नगर के लोगों को तालाब और पार्क एक साथ घूमने का मौका मिल सकेगा। चेयरमैन संजय गुप्ता ने बताया कि तालाब पर पाथ-वे, लाइट, बच्चों के झूले, बैठने के लिए बेंच, तालाब में स्वच्छ पानी की व्यवस्था की जाएगी। पौधे भी लगाए जाएंगे। कुंडा तालाब पर काम पूरा होने के बाद अन्य तालाबों के सौंदर्यीकरण का भी प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर राजेश त्रिवेदी, मदनपाल, अंग्रेज सिंह, रजनीश शर्मा, सुनील सिंह, राजीव मित्रा, प्रदीप कुमार सहित तमाम नगर पालिका सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed