फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kuldeep SBI's highest award

कुलदीप को एसबीआई का सर्वोच्च पुरस्कार

Sun, 29 Nov 2015 11:53 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 29 Nov 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Kuldeep SBI's highest award
भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी कुलदीप श्रीवास्तव को बैंक के सर्वोच्च पुरस्कार चेयरमैन क्लब से नवाजा गया है। वर्ष 2014-15 का यह पुरस्कार उन्हें उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिया गया, तब वह शहर की केरूगंज शाखा के प्रबंधक थे। वर्तमान में कुलदीप एसबीआई के आंचलिक कार्यालय बरेली में कार्यरत हैं। मुंबई में अपने आवासीय सभागार में हुए कार्यक्रम में बैंक चेयरमैन अरुंधती भट्टाचार्या ने उन्हें चांदी का स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 27 नवंबर को हुए सम्मान समारोह में श्रीवास्तव की शिक्षिका पत्नी अर्चना श्रीवास्तव को भी कलाई घड़ी भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पुरस्कार लेकर लौटे श्री श्रीवास्तव ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक का यह सर्वोच्च पुरस्कार है। सभी 14 सर्किल में एक शाखा प्रबंधक को ही इस पुरस्कार से नवाजा जाता है। उन्हें लखनऊ सर्किल से सम्मानित होने के लिए चयनित किया गया था। सम्मानित होने वाले अधिकारियों को मुंबई के ताज होटल में ही ठहराया गया था। पुरस्कार स्वरूप चांदी का स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र दिया गया है। इसके अलावा उन्हें परिवार समेत विदेश घूमने का मौका अथवा डेढ़ लाख रुपये कैश बतौर पुरस्कार भी देने की घोषणा की गई है। समारोह में बैंक के एमडी समेत अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed