{"_id":"686bc5c16d46f414c20375d2","slug":"krishna-crushed-indras-ego-by-lifting-govardhana-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-147554-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गोवर्धन उठाकर श्रीकृष्ण ने चूर किया इंद्र का अहंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गोवर्धन उठाकर श्रीकृष्ण ने चूर किया इंद्र का अहंकार
विज्ञापन
जैतीपुर। गौहावर गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को कथावाचक कृष्णा शास्त्री ने गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाया। इस प्रसंग से उन्होंने संदेश दिया कि किसी भी प्रकार का अहंकार नहीं करना चाहिए।
कथावाचक ने कहा कि गोकुल के निवासी वर्षा के लिए इंद्रदेव की पूजा करते थे। भगवान श्रीकृष्ण ने गिरिराज गोवर्धन की पूजा करने पर बल देते हुए कहा कि यह पर्वत ही उन्हें संपन्न बनाता है। गोकुल के लोगों को इससे लकड़ी और फल मिलते हैं। भगवान श्रीकृष्ण से सहमत होकर गोवर्धन की पूजा आरंभ की गई तो देवराज इंद्र ने कुपित होकर गोकुल में भीषण वर्षा शुरू कर दी।
गोकुलवासियों को भयभीत होते देख भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत से प्रार्थना कर उसे एक उंगली पर उठाकर सभी को उसके नीचे आश्रय दिया। इस तरह भगवान श्रीकृष्ण ने देवराज इंद्र के अभिमान को चूर कर दिया। तत्पश्चात इंद्रदेव ने भगवान कृष्ण से क्षमा याचना की। कथा श्रवण में मनवीर श्रीवास्तव, मनीष कुमार शर्मा, ब्रह्मानंद शर्मा, सत्येंद्र कुमार, बलजीत सिंह, धनवीर, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद