फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kosha 12232 and 11453 are a boon for farmers Kose species

गन्ना किसानों के लिए वरदान हैं कोशा 12232 व कोसे 11453 की प्रजाति

Fri, 08 Jan 2016 10:51 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 08 Jan 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Kosha 12232 and 11453 are a boon for farmers Kose species
गन्ना शोध परिषद के निदेशक डा. बीएल शर्मा ने कहा कि मध्य देर से पकने वाली गन्ना प्रजाति कोशा 12232 एवं कोसे 11453 गन्ना किसानों के लिए वरदान सिद्ध होगी।
विज्ञापन

निदेशक डा. शर्मा ने बताया कि नवीन उन्नतिशील गन्ना प्रजाति कोशा 12232 वर्तमान समय की सर्वाधिक प्रचलित प्रजाति कोशा 767 की तुलना में लगभग 40 प्रतिशत अधिक उत्पादन क्षमता वाली प्रजाति है तथा इस प्रजाति मेें 42 प्रतिशत अधिक व्यवसायिक शर्करा उपज देने की भी क्षमता है। इसी प्रकार कोसे 11453 में गन्ना प्रजाति कोशा 767 की तुलना में 53 प्रतिशत अधिक उत्पादन क्षमता है तथा व्यवसायिक शर्करा उपज में वृद्धि 58 प्रतिशत है। डा. शर्मा ने कहा कि दोनों प्रजातियों में जमाव, ब्यॉत, मिल योग्य गन्ने तथा उपज उत्तम पाई गई है। शोध संस्थान के प्रक्षेत्र पर अवलोकन के दौरान किसानों द्वारा इसे सराहा गया है।
विज्ञापन

डा. शर्मा ने किसानों को सुझाव दिया कि उन्नतिशील प्रजातियों से बेहतर उत्पादन के लिए हमें खेती की उन्नत तकनीक को भी अपनाना होगा। खेती की पुरानी एवं पारंपरिक विधियों को छोड़ कर नई तकनीक से इन प्रजातियों से अधिक से अधिक गन्ना एवं चीनी उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed