{"_id":"6705b8525bf07d5f470628c5","slug":"kishore-accused-of-murder-had-lost-lakhs-of-rupees-in-online-gambling-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-128901-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ऑनलाइन जुए में हत्या के आरोपी किशोर ने गंवा दिए थे लाखों रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ऑनलाइन जुए में हत्या के आरोपी किशोर ने गंवा दिए थे लाखों रुपये
Wed, 09 Oct 2024 04:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 09 Oct 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तिलहर के खिरिया उदैत निवासी अमित सिंह की हत्या करने वाले किशोर ने ऑनलाइन एप पर जुआ खेलकर लाखाें रुपये गंवा दिए थे। उसके एप पर ट्रांजेक्शन की जांच की गई तो पुलिस भी अचंभित रह गई। छह-सात महीने में मोटी रकम हारने के बाद परिजनों पर वह रुपये देने का दबाव बना रहा था। पुलिस ने हत्या के तीसरे आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी है।
अमित की हडि्डयां खेत में मिलने के बाद पुलिस ने केस का खुलासा कर दिया है। उसके दोस्त किशोर अपचारी व तुषार नाम के युवक को पुलिस ने पकड़ लिया था। किशोर ने अमित की बुलेट बाइक गिरवी रखकर अपनी गिरवी बाइक को छुड़ा लिया था। उसके बाद अमित की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। उनके तीसरे साथी शिवम गंगवार की तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि शिवम दिल्ली में है। उसकी घेराबंदी के लिए पुलिस ने टीम गठित की है।
इधर, किशोर खुद बेरोजगार हाेने के चलते परिवार से रुपयों की मांग करता था। पुलिस के अनुसार, जीतने के फेर में वह हारता चला गया। सीओ अमित चौरसिया ने बताया कि किशोर अपचारी के खाते जांचे गए हैं, जिसमें कई बार रुपयों को एप में ट्रांसफर किया गया है। घटना में वांछित तीसरे आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे।