फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kinnars create a ruckus over ceremonial gifts at the wedding procession.

Shahjahanpur News: नेग को लेकर बरात में किन्नरों का हंगामा

Mon, 22 Jun 2026 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Kinnars create a ruckus over ceremonial gifts at the wedding procession.
परौर। ग्राम चिलाहा गांव में आई बरात में किन्नरों ने मनमाना नेग नहीं मिलने पर जमकर बवाल किया। दो किन्नरों ने कपड़े उतारकर तालियां पीटना शुरू कर दीं। इससे बरात में खलबली मच गई। महिलाएं घर के अंदर कमरों में दुबक गईं। हंगामा बढ़ने पर डायल 112 की टीम पहुंची, तब किन्नर वहां से चले गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन किन्नरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव के लालमनि की बेटी की शादी शनिवार की रात आई थी। घर के बाहर ही बरातियों के ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था की गई थी। दावत होने के बाद रात करीब तीन बजे वैवाहिक रस्मों की तैयारी चली रही थी। अधिकतर बराती सो चुके थे। इस बीच तीन गाड़ियाें में किन्नर व उनके सहयोगी पहुंच गए। किन्नरों ने नेग मांगना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

वह 11 हजार रुपये की धनराशि मांग रहे थे। जबकि वर पक्ष ने कुछ कम धनराशि लेने की गुजारिश की। मनमाना नेग नहीं मिलने पर किन्नरों ने हंगामा शुरू कर दिया। पहले तालियां पीटना शुरू की, तब वधु पक्ष ने बीच में आकर मामले को समझाने का प्रयास किया। लेकिन किन्नर मानने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच दो किन्नरों ने कपड़े उतारकर हंगामा शुरू कर दिया। यह देखकर वहां खड़ी महिलाएं शर्मसार हो गईं। महिलाएं घर में दुबक गईं और दरवाजे बंद कर लिए। दूसरी ओर किन्नरों ने गाली-गलौज और मारपीट भी शुरू कर दी। जिससे बरात में अफरा-तफरी मच गई। इस बीच किसी ने डायल 112 नंबर पर कॉल कर दी। रात में ही पुलिस पहुंची और किन्नरों से नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। तब मामला शांत हुए।
रविवार को लालमनि ने थाने में तहरीर दी, जिस पर तीन किन्नरों के खिलाफ मारपीट, धमकाने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
--
किन्नरों के हंगामे का वीडियो भी वायरल
बरात में किन्नरों के हंगामे का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती हैं। वीडियो में किन्नर हंगामा करते दिख रहे हैं।

--
सूचना आने पर पुलिस ने बरात में पहुंचकर स्थिति को संभाला था। तहरीर के आधार पर तीन किन्नरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-ज्योति यादव, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed