फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kim Boh Ni of South Korea became bride of Sukhjeet of Puwayan of Shahjahanpur up

UP: दक्षिण कोरिया की किम बोह नी बनीं पुवायां के सुखजीत की दुल्हन, साइबर कैफे में काम के दौरान हुआ प्यार

Sat, 19 Aug 2023 04:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 19 Aug 2023 04:46 PM IST
सार

किम बोह नी को भारत की ओर से पांच वर्ष का वीजा दिया गया है। वह तीन माह के लिए यहां आईं हैं। किम बोह को गांव उदना में रहते दो माह पूरे हो चुके हैं। अब शादी हो गई है। एक माह अभी उदना में ही रहने के बाद समय पूरा होने वह दक्षिण कोरिया लौट जाएंगी। 

विज्ञापन
Kim Boh Ni of South Korea became bride of Sukhjeet of Puwayan of Shahjahanpur up
सुखजीत की दुल्हन बनीं दक्षिण कोरिया की किम बोह नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण कोरिया की किम बोह नी शुक्रवार को पुवायां के सुखजीत सिंह की दुल्हन बन गईं। पुवायां के गुरुद्वारे में दोनों ने फेरे लिए। इस दौरान सुखजीत के परिजन, रिश्तेदार और तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


पुवायां के गांव उदना निवासी बल्देव सिंह किसान हैं। उनका 28 वर्षीय बेटा सुखजीत सिंह छह वर्ष पहले काम की तलाश में दक्षिण कोरिया गया था। सुखजीत बुसान के एक कॉफी शॉप में काम करते थे। दक्षिण कोरिया के देगू की 30 वर्षीय किम बोह नी भी वहां बिलिंग सेक्शन में काम करती थीं। 
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें- बीवी की बेवफाई से टूटा ब्रजनंदन: नोट में लिखा- इसे तो पत्नी कहते घिन सी आने लगी है... इसलिए सुसाइड कर रहा हूं

विज्ञापन
विज्ञापन


चार वर्ष पूर्व दोनों में बातचीत होने लगी और इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। चार वर्ष से सुखजीत और किम बोह नी अपने परिजनों की सहमति से लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। चार माह पूर्व सुखजीत घर लौट आए थे। दो माह पूर्व किम भी अपने दिल्ली के एक दोस्त के साथ तीन माह के टूरिस्ट वीजा पर दिल्ली और वहां से पुवायां आ गईं। 

शुक्रवार को पुवायां के गुरुद्वारा नानक बाग में दोनों की सिख रीति-रिवाज से शादी हुई। यहां बता दें कि सुखजीत की मां हरजिंदर कौर गृहणी हैं। उनका एक छोटा भाई जगजीत सिंह है, जो घर पर खेती के काम में ही हाथ बंटाता हैं।

पांच वर्ष का है वीजा, तीन माह पूरे होने पर वापस जाएंगी किम बोह
किम बोह नी को भारत की ओर से पांच वर्ष का वीजा दिया गया है। वह तीन माह के लिए यहां आईं हैं। किम बोह को गांव उदना में रहते दो माह पूरे हो चुके हैं। अब शादी हो गई है। एक माह अभी उदना में ही रहने के बाद समय पूरा होने वह दक्षिण कोरिया लौट जाएंगी। 


 

सुखजीत सिंह ने बताया कि एक माह बाद उनकी पत्नी किम बोह वापस अपने देश चली जाएंगीं। इसके बाद किम बोह फिर भारत आएंगी। बाद में वे दोनों दक्षिण कोरिया जाएंगे। उनका दक्षिण कोरिया में ही बसने का प्लान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed