फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Khutar's youths were beaten with sticks in the middle of the market, video viral

Shahjahanpur News: खुटार के युवकों की बीच बाजार डंडों से पिटाई, वीडियो वायरल

Sun, 29 Jan 2023 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Khutar's youths were beaten with sticks in the middle of the market, video viral
पुवायां में युवको को डंडों से पीटते लोग।
खुटार के चेयरमैन, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य पुवायां थाने पहुंचे, जताया रोष
विज्ञापन

पुवायां पुलिस को दी गई तहरीर, एक आरोपी को पकड़ा
पुवायां। पुवायां में रविवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे कानून व्यवस्था की सरेआम धज्जियां उड़ाई गईं। कुछ लोगों ने तीन युवकों को काफी देर तक डंडों से पीटा। घटनास्थल से 50 मीटर दूर हर समय मौजूद रहने वाली पुलिस को सरेराह पिटाई की भनक तक न लग सकी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को पकड़ा है।
शाहजहांपुर के पुवायां कस्बे में गणतंत्र दिवस पर एक तिरंगा यात्रा निकलती है। इस बार दो तिरंगा यात्राएं निकाली गईं थीं। इसको लेकर युवाओं के दो गुट आपस में खुन्नस मान रहे थे। पुवायां में रविवार की सुबह साढ़े दस बजे बंडा मार्ग पर कुछ लोग युवकों को डंडों से जमकर पीटने लगे। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ लग गई। सरेराह पिटाई, गाली-गलौज और धमकी के बाद आरोपी मौके से आराम से चले गए। पूरी घटना एक सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन

सीसीटीवी के वीडियो से साफ है कि आरोपियों को कानून का कोई भय नहीं है। उधर, पिटे युवकों की सूचना पर खुटार के नगर पंचायत अध्यक्ष अनुपम शुक्ला और भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रवीण मिश्रा पुवायां थाने पहुंचे और सरेराह पिटाई की घटना पर रोष जताते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में खुटार के गांव चांदपुर निवासी संदीप शुक्ला ने पुलिस को बताया कि रविवार को वह अपने साथी सुशांत दीक्षित और रितु मिश्रा के साथ बाइक लेने आए थे। बंडा रोड पर बाइक लेकर चलने के दौरान ही गांव कुंवरपुर और वर्तमान में पुवायां निवासी अनुज मिश्रा, आलोक मिश्रा अपने पांच साथियों के साथ आए और सुशांत दीक्षित और उन लोगों पर जान से मारने की नीयत से डंडों से हमला कर दिया। आरोपी उनसे तिरंगा यात्रा में शामिल होने की खुन्नस मानते हैं। पिटाई के दौरान उनका मोबाइल तोड़ दिया गया और सोने की एक लाख रुपये कीमत की लर भी लूट ली गई।

पुलिस ने एक आरोपी को थाने में बैठा रखा है। पुलिस ने बलवा, हत्या का प्रयास, पिटाई, जान से मारने की धमकी, गंभीर उत्तेजना के बिना हमला या आपराधिक बल का प्रयोग आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर प्रदीप राय ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed