फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Khutar resonated with the chants of Baba Shyam during the Nishan Yatra.

Shahjahanpur News: निशान यात्रा में बाबा श्याम के जयकाराें से गूंजा खुटार

Sun, 09 Nov 2025 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Khutar resonated with the chants of Baba Shyam during the Nishan Yatra.
खुटार में निशान यात्रा में करतब दिखाते कलाकार। संवाद - फोटो : सांकेतिक
खुटार। खुटार में पंथवारी मंदिर रोड पर 12 नवंबर को होने वाले खाटू श्याम बाबा के संकीर्तन महोत्सव से पहले रविवार को राजस्थान से आई जोत का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इसके बाद नगर में निशान यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को श्रद्धालु संकीर्तन के लिए जोत लेने राजस्थान रवाना हुए थे। रविवार सुबह नौ बजे खुटार-पुवायां मार्ग पर गोमती पुल के पास तमाम लोगों ने बैंडबाजों और ढोल वालों के साथ जोत लेकर आए श्रद्धालुओं का स्वागत किया। लोगों ने जोत के समक्ष मत्था टेककर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके बाद रंग-गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालु खुटार पहुंचे।
विज्ञापन

दोपहर में नगर में बैंडबाजों के साथ जोत लेकर निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा में देव स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। नगर में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने यात्रा पर पुष्प वर्षा की। निशान यात्रा संकीर्तन स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। आयोजन में श्री श्याम बाबा कमेटी के सदस्यों सहित तमाम लोगों का सहयोग रहा।

खुटार में निशान यात्रा में करतब दिखाते कलाकार। संवाद

खुटार में निशान यात्रा में करतब दिखाते कलाकार। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed