फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Khutar Range: Full of forest wealth... forced by employees

खुटार रेंज : वन संपदा से भरपूर... कर्मचारियों से मजबूर

Mon, 22 Jan 2024 02:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 22 Jan 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Khutar Range: Full of forest wealth... forced by employees
खुटार (शाहजहांपुर)। जिले में सबसे ज्यादा वन संपदा से भरपूर खुटार रेंज में कर्मचारियों की कमी के कारण अवैध कटान पर रोक नहीं लग पा रही है। यहां आए दिन जंगलों से साल और साखू के बेशकीमती पेड़ काट कर बेच दिए जाते हैं।
विज्ञापन


शाहजहांपुर जिले में सबसे ज्यादा 5600 हेक्टेयर वन क्षेत्र खुटार रेंज के पास है। यह वन क्षेत्र पुवायां तहसील की तीन ब्लॉकों खुटार, बंडा और पुवायां क्षेत्र के गंगसरा तक फैला हुआ है। इसके उलट अगर इसकी रखवाली की बात करें तो खुटार रेंज में कर्मचारियों की भारी कमी है। यहां रेंजर मनोज श्रीवास्तव के अलावा, डिप्टी रेंजर चंद्र सिंह दफौती, फॉरेस्टर नंदा बल्लभ पांडे, पुष्पेंद्र, संदीप यादव ही हैं। पुष्पेंद्र कनौजिया अवैध कटान के मामले में निलंबित हो चुके हैं। कुल दस बीट होने के कारण एक-एक फॉरेस्टर को दो-दो वीटों का चार्ज दिया गया है। लापरवाही का आलम यह है कि अधिकारियों को यह ही पता नहीं है कि खुटार रेंज में वाॅचरों की संख्या कितनी है।
विज्ञापन


---------

सात माह में दर्ज हुए 50 से अधिक मुकदमे
वैसे तो रेंज के जंगलों में रोजाना कटान होता रहता है, लेकिन वह कागजों में दर्ज नहीं होता है। अगर सही से कार्रवाई की जाए तो एक माह में ही 50 से अधिक मुकदमे दर्ज किए जा सकते हैं। अगर वन विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो एक अप्रैल, 2023 से दिसंबर, 2023 तक तक कटान के कुल 44 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ ही 35 से 40 लाख का जुर्माना भी वसूला गया है। रेंजर मनोज श्रीवास्तव के अनुसार दर्ज किए गए सभी मुकदमे फील्ड में कटान हैं, जंगल से कटान का कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। रेंज में स्टाॅफ की कमी से भारी समस्या हो रही है। अगर कर्मचारियों की तैनाती हो जाए तो कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरे जिले में कार्यालय से भी होती है समस्या

वन विभाग की ओर से खुटार रेंज के कार्यालय लखीमपुर खीरी जनपद के मैलानी क्षेत्र ने बनवाया गया है। रेंजर और कार्यालय का स्टाफ भी वहीं पर रहता है। कई फॉरेस्टर भी रेंज कार्यालय पर रहते हैं। इस से खुटार रेंज में कम भ्रमण होने के कारण भी पूरी निगरानी नहीं हो पाती है। सिर्फ गंगसरा में वन चौकी पर स्टाफ रहता है और अन्य कई चौकियां खाली पड़ी रहती है।



वर्जन

स्टाफ की कमी के बाद भी कटान के मामलों में पिछले वर्षों की तुलना में काफी कमी आई है। वनकर्मियों की संख्या और बढ़े तो और भी बेहतर तरीके से वन और वन्य संपदा की सुरक्षा की जा सकेगी। कम कार्मिक और कम संसाधनों मे भी पूरी तरह से वन संपदा की सुरक्षा की जा रही है। - मनोज श्रीवास्तव, रेंजर खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed