{"_id":"665cfb0216cf1ebcb40f1d07","slug":"khutar-becomes-accident-zone-18-deaths-in-25-daysmore-than-45-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1043-119715-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एक्सीडेंट जोन बना खुटार, 25 दिन में 18 मौतें...45 से अधिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एक्सीडेंट जोन बना खुटार, 25 दिन में 18 मौतें...45 से अधिक घायल
Mon, 03 Jun 2024 04:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 03 Jun 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
खुटार में डंपर पलटने से टूटी पड़ी बस। फाइल फोटो, संवाद
आशुतोष शुक्ल
खुटार। यातायात नियमों के पालन के लिए तमाम प्रयासों के बावजूद हादसों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। थाना क्षेत्र में छह से 31 मई तक 25 दिन में दस से अधिक सड़क हादसे हुए। इनमें 18 लोगों की मौत हुई। 45 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
इनमें सबसे बड़ा हादसा पूर्णागिरि जा रहे श्रद्धालुओं की बस में बजरी भरे डंपर की टक्कर भी शामिल है, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी। लोगों का मानना है कि परिवहन विभाग के अधिकारी हाईवे पर चलने वाले ओवरलोड वाहनों की चेकिंग के नाम पर खानापूरी करते हैं। इस कारण हादसे बढ़ रहे हैं। 12 लोगों की मौत के बाद तीसरे दिन परिवहन विभाग की ओर से एक दिवसीय अभियान चलाया गया था, जिसमें ओवरलोड दस वाहनों का चालान किया गया था। छह वाहन थाने में खड़े कराए गए थे, लेकिन अगले दिन से मामला फिर ठंडे बस्ते में चला गया। संवाद
-- -- -
मंडलायुक्त ने जताई थी नाराजगी
इसी साल 12 मार्च को बरेली में मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटना के आंकड़े प्रस्तुत किए गए थे। बताया गया था कि बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर जिले में वर्ष 2023 में 3123 सड़क हादसों में 1536 व्यक्तियों की मौत हो गई। वर्ष 2022 के सापेक्ष 2023 में सड़क हादसों में 11.73 फीसदी की वृद्धि हुई। मौतों का आंकड़ा 8.16 फीसदी बढ़ा है। घायल होने वालों की संख्या 14.72 फीसदी बढ़ गई है। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बढ़े प्रतिशत पर अधिकारियों से नाराजगी भी जाहिर की थी। उन्होंने यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहनों पर कार्रवाई और सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए थे।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
खुटार में हुए प्रमुख सड़क हादसे...
- 06 मई : लौहंगापुर के पास ट्रक पलटने से सिंधौली के गांव तेरा निवासी चालक रजनीश कुमार की मौत, छह लोग घायल।
- 14 मई : गांव सौफरी के शहनाज बानो तिकुनियां पर इको कार की टक्कर से घायल। 19 मई को इलाज के दौरान मौत।
- 20 मई : नगर के मोहल्ला पूर्वीगढ़ी निवासी सुनील अर्कवंशी की गोला रोड पर डंपर से कुचलकर मौत।
- 25 मई : डंपर से कुचलकर सीतापुर के 12 लोगों की मौत, 25 से अधिक घायल।
- 30 मई : गोला रोड पर डीसीएम कार भिड़ंत में एक की मौत, तीन लोग घायल।
- 31 मई : पीलीभीत के थाना माधोटांडा के गांव भैरोकलां निवासी वीरपाल के छह वर्षीय पुत्र अनुराग की मौत, तीन लोग घायल।
- 31 मई : गांव भीमपुर पुरेना निवासी बलजीत सिंह की गोमती पुल पर डीसीएम की टक्कर से मौत। साथी बलजिंदर सिंह घायल।