{"_id":"624354b5ea2ed4089132e2ee","slug":"khanna-jitin-and-rathore-will-come-tomorrow-shahjahanpur-news-bly4797369125","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल आएंगे सुरेश खन्ना, जितिन और राठौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल आएंगे सुरेश खन्ना, जितिन और राठौर
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद को कोलाघाट पुल निर्माण के लिए ज्ञापन देते विधायक हरि प्रकाश।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जिले को पहली बार प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में तीन मंत्री मिले हैं। मंत्रालय निर्धारण में भी प्रमुख पद मंत्रियों को मिले हैं। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, पीडब्लूडी मंत्री जितिन प्रसाद और सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर बृहस्पतिवार को जिले में आएंगे। उनके समर्थकों ने स्वागत की तैयारी कर ली है।
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए जितिन प्रसाद को पार्टी ने एमएलसी बनाया और सरकार में शामिल किया। अब उन्हें दोबारा मंत्री बनाकर महत्वपूर्ण लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, रिकार्ड नौंवी बार जीतकर विधायक चुने गए सुरेश कुमार खन्ना को वित्तमंत्री का जिम्मा सौंपा है। इसी के साथ प्रदेश संगठन में अहम जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले जयेंद्र प्रताप सिंह राठौर को भी सहकारिता का राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। तीनों मंत्री बृहस्पतिवार को जिले में आएंगे। समर्थकों ने उनके स्वागत की तैयारी कर ली है।
जितिन को मंत्रालय मिलने पर समर्थकों ने बांटी मिठाई
सोमवार को मंत्रालय आवंटन में जितिन प्रसाद को लोक निर्माण विभाग मिलने पर उत्साहित समर्थकों ने मंगलवार को प्रसाद भवन में मिठाई बांटकर और आतिशबाजी छुड़ाकर अपनी खुशी जाहिर की। भाजपा नेता कौशल मिश्रा, जितिन के मीडिया प्रभारी विनीत मिश्र, कार्यालय प्रभारी अनिल तिवारी, मनिल वाजपेयी, प्रशांत कठेरिया, आनंददेव मिश्रा, अमित वाजपेयी, भानुप्रताप सिंह, अश्वनी मिश्र, शिवम शुक्ला, गौतम शर्मा, अश्वनी गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
कोलाघाट पुल बनवाने की मांग
जलालाबाद से विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने पीडब्लूडी मंत्री जितिन प्रसाद से लखनऊ में मुलाकात की। पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई दी। हरिप्रकाश वर्मा ने जितिन को ज्ञापन देकर क्षतिग्रस्त कोलाघाट पुल बनवाने के लिए प्रयास करने का आग्रह किया। जितिन ने कोलाघाट पुल क्षतिग्रस्त होने से हो रही दिक्कत को दूर करने पूरा आश्वासन दिया।