{"_id":"5e121de08ebc3e88096900b7","slug":"khanan-mafia-in-powayan-shahjahanpur-news-bly390846446","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क मिट्टी भरी ट्रैक्टर ट्राली छोड़ भागे चालक, एसडीएम ने एक को दौड़ाकर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच सड़क मिट्टी भरी ट्रैक्टर ट्राली छोड़ भागे चालक, एसडीएम ने एक को दौड़ाकर पकड़ा
विज्ञापन
पुवायां। रविवार रात एसडीएम की गाड़ी को सामने देख अवैध मिट्टी खनन कर ला रहे दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों के चालक भाग निकले। एसडीएम ने दौड़कर एक चालक को पकड़ लिया। जबकि एक फरार हो गया। दोनों ट्रालियों को पुलिस को सौंप दिया गया है।
एसडीएम सौरभ भट्ट रविवार रात आठ बजे किसानों के हंगामे की सूचना पर किसान सहकारी चीनी मिल जा रहे थे। खुटार पुवायां मार्ग पर गांव धारा के पास करनापुर की ओर से दो ट्रैक्टर ट्रालियों में मिट्टी भरकर पुवायां की ओर लाई जा रही थी। एसडीएम की गाड़ी देख दोनों चालकट्रैक्टर को रोक कर खेतों की ओर भाग निकले। एसडीएम ने खुद पीछा कर एक ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भाग निकला।
एसडीएम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों ट्रैक्टर ट्रालियों को कब्जे में लेकर कोतवाली लाकर खड़ा करा लिया गया है। एसडीएम ने बताया कि मामले में सोमवार को जांच कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ट्रॉली गांव करनापुर की बताई जा रही हैं।