फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   KGMU team inspected the medical college

केजीएमयू की टीम ने किया नर्सिंग कोर्स के लिए मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

Sun, 07 Aug 2022 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
KGMU team inspected the medical college
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज जिगनेरा का शनिवार सुबह केजीएमयू नर्सिंग कॉलेज लखनऊ की प्राचार्य डॉ. रश्मि जॉन की टीम ने निरीक्षण किया। उन्हें सारी व्यवस्थाएं बेहतर मिली हैं। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही बीएससी नर्सिंग कोर्स की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। कॉलेज को 60 सीटें मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

सुबह अपनी टीम के साथ आईं केजीएमयू नर्सिंग कॉलेज लखनऊ की प्राचार्य डॉ. रश्मि जॉन का प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार ने स्वागत किया। इसके बाद निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डॉ. रश्मि जॉन ने मेडिकल कॉलेज का एरिया देखा। टीम वहां भी पहुंची, जहां पर नर्सिंग की पढ़ाई होनी है। उन्हें सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। इसके बाद प्राचार्य राजेश कुमार से नर्सिंग कोर्स की पढ़ाई शुरू कराने को लेकर कागजी कार्रवाई को लेकर बात भी की। इस मौके पर सीएमएस डॉ. एयूपी सिन्हा, पीआरओ डॉ. पूजा त्रिपाठी पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सितंबर से पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद
नर्सिंग की पढ़ाई सितंबर से शुरू होने की उम्मीद है। टीम को सारी व्यवस्थाएं ठीक मिली हैं। अधिकारियों की मानें तो टीम अपनी रिपोर्ट लखनऊ में अधिकारियों को देगी। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि बीएससी नर्सिंग की कक्षाएं शुरू होने से जिले के लोगों को दूसरे जिलों में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed