फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Keshav will come today, will feel the pulse of the people in the village chaupal

Shahjahanpur News: आज आएंगे केशव, ग्राम चौपाल में टटोलेंगे लोगों की नब्ज

Tue, 22 Aug 2023 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Keshav will come today, will feel the pulse of the people in the village chaupal
खुदागंज में उखरी गांव में ग्राम चौपाल से पहले निरीक्षण करते अ​धिकारी व जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा
शाहजहांपुर। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने दो दिवसीय दौरे पर आज आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले उनका यह दौरा कई मायने में भाजपा के लिए मुफीद साबित होगा। ग्राम चौपाल के जरिये जनता की नब्ज टटोलकर माहौल बनाएंगे।
विज्ञापन

जिले में लगातार दो बार से शाहजहांपुर लोकसभा की सीट भाजपा के कब्जे में है। इस सीट पर तीसरी बार कब्जा करने के लिए पार्टी पूरी तरह से सतर्क है। माहौल बनाने के लिए पार्टी के नेताओं ने जिलों का दौरा शुरू कर दिया है। कहीं जनसंवाद तो कुछ जगह चौपाल लगाकर बड़े नेता वोटरों से सीधे जुड़कर उन्हें साध रहे हैं। इसी क्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या मंगलवार को दो दिवसीय भ्रमण पर आ रहे हैं।
विज्ञापन

वे ग्राम चौपाल के जरिये जनता से सीधे रूबरू होंगे। उसके बाद जिला स्तर पर अधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक में जनपद के विभागों के अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा करेंगी। इसके अतिरिक्त जिला स्तर के संगठनात्मक कमजोरी को दूर करने व जीत के टिप्स भी देंगे। सोमवार को सीडीओ एसबी सिंह ने खुदागंज में होने वाली चौपाल को लेकर निरीक्षण किया। जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, सौरभ सोमवंशी, पार्षद रामबरन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में बनेगा सेफ हाउस
उपमुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज में तैयारियां पूरी कर ली गई। डर है कि काफिला कहीं अस्पताल में नहीं आ जाएं। सीएमएस डॉ.नेपाल सिंह ने बताया कि अस्पताल में सेफ हाउस भी बनाया जा रहा।

दो एएसपी व सात सीओ करेंगे सुरक्षा
वीआईपी कार्यक्रम आने के बाद पुलिस के अधिकारी भी सक्रिय हो गए। उप मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर मजबूत प्लान बनाया गया है। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि दो एएसपी व सात सीओ की ड्यूटी लगाई। बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी व पीएसी के जवान भी लगाए जाएंगे।



खुदागंज ब्लॉक के गांव उखरी में उतरेगा हेलीकॉप्टर
शाहजहांपुर। लखनऊ से चलकर 2:50 बजे खुदागंज ब्लॉक गांव उखरी के हेलीपैड पर उतरेंगे। तीन बजे स्टाफ कार से उखरी गांव में सत्यभान सिंह के आवास पर जाएंगे। रात 7:30 बजे स्टाफ कार से रवाना होकर 7.40 बजे बरेली मोड़ स्थित माधौ गोपाल अग्रवाल आवास काशी विला में उनके बेटे अर्जुन के शादी समारोह में शामिल होंगे। बुधवार सुबह 9.10 बजे दीवान जोगराज स्थित उनके आवास पर पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से वृंदावन (मथुरा) रवाना हो जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed