फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Keeping public interest cases pending is unacceptable: Chairman

जनहित के प्रकरणों को लंबित रखना अस्वीकार्य : सभापति

Wed, 08 Oct 2025 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Keeping public interest cases pending is unacceptable: Chairman
कलक्ट्रेट सभागार में सुनवाई करते उप्र विधान परिषद की याचिका समिति के सभापति अशोक अग्रवाल। स्रोत
शाहजहांपुर। उप्र विधान परिषद की याचिका समिति की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के सभापति अशोक अग्रवाल ने कहा कि जनहित के प्रकरणों को लंबित रखना अस्वीकार्य है। इनका समय से निस्तारण कराया जाए। इस बीच जिले से संबंधित कुल पांच प्रकरण समिति के समक्ष प्रस्तुत किए गए। इसमें तीन प्रकरणों का समाधान कर दिया गया। शेष प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों को समय से निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

सभापति ने कहा कि समिति द्वारा संदर्भित प्रकरण अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं और ये व्यापक जनहित से जुड़े होते हैं। ऐसे में इन मामलों को किसी भी दशा में लंबित न रखा जाए। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

समिति के सदस्य अनूप कुमार गुप्ता, समिति अधिकारी रामेंद्र भाई पटेल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, एमएलसी सुधीर गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, एसपी राजेश द्विवेदी, नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed