फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Keep watching the budget in TV and mobile, later understood profit and loss

टीवी और मोबाइल में देखते रहे बजट, बाद में समझा नफा-नुकसान

Tue, 01 Feb 2022 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Keep watching the budget in TV and mobile, later understood profit and loss
शाहजहांपुर में टीवी पर बजट देखते लोग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कड़ाके की सर्दी और कोहरा होने के बावजूद लोगों में मंगलवार को आम बजट को लेकर जबरदस्त उत्साह रहा। बजट की स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए लोग अपने घरों, दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर डटे रहे। बजट से किसी के चेहरे खुशी थी तो बहुत से लोगों को मायूसी हाथ लगी। दोपहर बाद स्थिति स्पष्ट होने के बाद नफे और नुकसान का आकलन होता रहा।
विज्ञापन

एक दिन पहले बजट का सर्वे आने के बाद से लोगों में काफी ज्यादा उत्साह था। उत्तर प्रदेश में चुनाव के करीब आने वाले बजट से लोगों को जबर्दस्त उम्मीद थी। महिलाएं रसोई गैस के सिलिंडर और खाद्य पदार्थों पर चढ़े दामों के उतार की आस लगाए बैठी थीं। वहीं सरकारी कर्मचारी बजट से आयकर के स्लैब में बढ़ोत्तरी, लोन की माफी, पेट्रोल-डीजल के रेट कम होने व रोजमर्रा की चीजों के दाम कम होने की संभावना जता रहे थे।
विज्ञापन

पूर्वान्ह 11 बजे वित्त मंत्री ने संसद में बजट को पढ़ना शुरू किया। उससे पहले ही लोगों की नजरें टीवी स्क्रीन पर टिक गईं। सदर बाजार, लाल इमली चौराहा, जलालनगर बजरिया, चौक समेत ग्रामीण इलाकों में लोग बजट देखते में व्यस्त रहे। बहुत से लोगों ने लैपटॉप और मोबाइल पर भी लाइव प्रसारण देखा। दोपहर बाद बजट भाषण खत्म होने के बाद लोगों ने आकलन शुरू किया। किसी की उम्मीदों पर भाषण खरा नहीं उतरा तो कोई बजट को देखकर काफी खुश नजर आया। कुछ लोगों ने बजट को चुनावी करार दिया, जबकि कुछ लोगों का कहना था कि यह बजट देश के भविष्य को बेहतर दिशा प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed