फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Kaushalya triumphs in the weightlifting competition.

Shahjahanpur News: भारोत्तोलन प्रतियोगिता में कौशल्या ने मारी बाजी

Sat, 12 Sep 2026 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Kaushalya triumphs in the weightlifting competition.
सिंधौली के महाऊ दुर्ग में भारोत्तोलन प्रतियोगिता में शामिल ​​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से सिंधौली के गांव महाऊ में अंतरजनपदीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिला वर्ग के 45 किग्रा भार वर्ग में कौशल्या प्रथम रहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई इसी वर्ग की प्रतियोगिता में आराध्या द्वितीय और नेहा देवी तृतीय रहीं। 49 किग्रा भार वर्ग में रोली वर्मा, निकिता वर्मा और मोहिनी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। 53 किग्रा भाग वर्ग में प्रियांशी देवी प्रथम, नेहा वर्मा द्वितीय और उर्वशी तृतीय रहीं।
विज्ञापन

58 किग्रा भार वर्ग में बदायूं की पलक पटेल प्रथम, हरदोई की काजल द्वितीय और खुशबू तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग के 55 किग्रा में बदायूं के अजय प्रथम, नैतिक चंद्र द्वितीय और हरदोई के कुणाल तृतीय रहे। 60 किग्रा भाग वर्ग में हरदोई के ईशू सिंह, विजय और पप्पू, 65 किग्रा भाग वर्ग में सुनील कुमार, बदायूं के रवि कुमार और दिव्यांशु सिंह तथा 70 किग्रा भार वर्ग में हरदोई के करण सिंह, विशाल मौर्य और अवनीश कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

70 प्लस किग्रा भारवर्ग में हरदोई के देव कुमार, करण वर्मा और कौशल ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्रुप कैप्टन वायुसेना प्रमोद गुप्ता ने दीप जलाकर किया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय पाल वर्मा की निगरानी में हुई प्रतियोगिता में जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बामनिया, संजय कुमार यादव, डॉ. अभिषेक दीक्षित, कर्नल आनंद शर्मा, सूबेदार अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
-------------------------

बैडमिंटन के जिला स्तरीय ट्रायल में 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन



शाहजहांपुर। जिला खेल कार्यालय और जिला बैडमिंटन संघ के संयुक्त तत्वावधान में जूनियर बालक-बालिका बैडमिंटन के जिलास्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए गए। प्रदर्शन के आधार पर छह बालक और पांच बालिकाओं का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए किया गया।



जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि जूनियर बालक वर्ग में शुभ गुप्ता, क्षितिज यादव, ऋषभ कुमार दिनकर, अमरदीप वर्मा, अटल दीक्षित और नैतिक वर्मा का चयन हुआ है। बालिका वर्ग में दिव्या दुबे, अंशिका, ग्लोरी शुक्ला, काकुल और गार्गी सिंह ने जगह बनाई। ट्रायल में करीब 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बमनिया के अनुसार, मंडलीय चयन ट्रायल 14 सितंबर को डोरीलाल स्पोर्ट्स स्टेडियम, बरेली में होगा। यहां चयनित खिलाड़ी 17 से 19 सितंबर तक उन्नाव में होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर बालक-बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर बैडमिंटन के वरिष्ठ खिलाड़ी अतुल कुमार भी मौजूद रहे।

सिंधौली के महाऊ दुर्ग में भारोत्तोलन प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक

सिंधौली के महाऊ दुर्ग में भारोत्तोलन प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed